Jind news : जींद में शराब पीते समय झगड़ा, युवक की सिर में ईंट मार कर हत्या

Sonia kundu
4 Min Read

न्यूज कुंज। Jind news : जींद जिले के अलेवा गांव में शुक्रवार रात को कुलदीप की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी। सुबह पुलिस ने गांव के मंदिर के पास से युवक का खून में लथपथ शव मिला। शव के पास खून में सनी ईंट भी मिली है। मृतक के भाई ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या के आरोप लगाए हैं।

बताया जा रहा है कि तीन युवकों के बीच शराब पीते समय झगड़ा हो गया था। अलेवा थाना पुलिस ने गांव के ही जोगेंद्र व दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को सौंप दिया। मृतक खेतीबाड़ी का काम करता था।

अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में मृतक कुलदीप के भाई मनदीप ने कहा कि उसका 40 वर्षीय भाई कुलदीप रात को घर नहीं आया। सुबह उन्हें सूचना मिली कि उसके भाई का शव गांव के शिरड़ी मंदिर के पास पड़ा है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि उसके भाई के सिर में गहरी चोट लगी हुई है। आसपास खून बिखरा पड़ा है। इसके अलावा उसके भाई के शव के पास एक ईंट भी खून में सनी पड़ी है।

Jind news : शाम को घर से बुला कर ले गए थे

मनदीप ने कहा कि शुक्रवार शाम को साढ़े पांच बजे गांव का ही दीपक उसके भाई कुलदीप को घर से बुलाकर ले गया था। इसके अलावा गांव का ही जोगेंद्र भी उनके घर आया था। उन्हें बाद में पता चला कि उसके भाई कुलदीप, जोगेंद्र व दीपक को गांव के शिरड़ी मंदिर के पास रात को शराब पीते देखा था। मनदीप ने कहा कि रात को दोनों ने उसके भाई को शराब पिलाई। उनका किसी बात पर आपस में झगड़ा हो गया। इसमें जोगेंद्र व दीपक ने उसके भाई के सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी।

एफएसएल टीम को बुलाकर मौके से जुटाए साक्ष्य

सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक सुरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। कुलदीप के सिर में गहरी चोट के निशान मिले हैं। यहां पर मिट्टी में भी काफी खून बह रहा था। मौके पर एक आधी ईंट खून से सनी मिली है। इसके अलावा कुलदीप का मोबाइल फोन, खून से सना परना, एक जोड़ी चप्पल भी बरामद हुए हैं। सभी को साक्ष्य के लिए मोहर बंद कब्जा लेकर रखा गया है।

पुलिस जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को सौंप दिया। मृतक कुलदीप के भाई मनदीप ने गांव के ही जोगेंद्र व दीपक पर हत्या के आरोप लगाए हैं। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से भी साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक के सिर में काफी गहरा घाव था। रात को हत्या की गई है। मौके पर काफी खून भी बिखरा था।

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी