Haryana Roadways : जींद रोडवेज की बड़ी कार्रवाई, 3 माह में 8 हजार बसों की जांच, 5 लाख से ज्यादा जुर्माना वसूला

Sonia kundu
3 Min Read

Haryana Roadways : जींद।  रोडवेज फ्लाइंग टीम ने बिना टिकट यात्रियों पर शिकंजा कसते हुए तीन माह में आठ हजार से अधिक बसों की जांच कर पांच लाख से अधिक रुपये का जुर्माना लगाया है। रोडवेज डिपो में पांच फ्लाइंग टीम हैं, जो रूट पर रास्ते में बसों की जांच के दौरान बिना टिकट यात्रियों को पकड़ती है।

सफर के दौरान कई यात्री जानबूझकर टिकट नहीं लेते और कभी फोन में व्यस्त होने, परिचालक की आवाज नहीं सुनाई देने या नींद में होने का तर्क बनाते हैं। जो यात्री टिकट नहीं लेते उनके तर्क को दरकिनार करते हुए रोडवेज फ्लाइंग उन पर जुर्माना लगाती है। मार्च माह में 2794 बसों की जांच कर यात्रियों पर एक लाख 86 हजार रुपये जुर्माना लगाया। अप्रैल माह में 2904 बसों की जांच कर एक लाख 73 हजार रुपये जुर्माना लगाया था और मई माह में टीम ने 2627 बसों की जांच कर एक लाख 70 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।

Haryana Roadways Jind Action taken and fines imposed for ticketless travel
Haryana Roadways Jind Action taken and fines imposed for ticketless travel

Haryana Roadways : जींद डिपो में 165 बसें, 15 हजार से ज्यादा यात्री करते हैं सफर

बता दें कि जींद डिपो में रोडवेज बसों की संख्या 165 है, जिसमें हर रोज लगभग 15 हजार यात्री सफर करते हैं। डिपो को हर रोज लगभग 10 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। यात्रियों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा रोडवेज बसों में रियायती पास की सुविधा है। इसके अलावा हैप्पी कार्ड की भी सुविधा है, जिसमें पात्र यात्री एक साल तक एक हजार किलोमीटर तक निश्शुल्क सफर करते हैं। कई शरारती तत्व रोडवेज बसों में फ्लाइंग टीम की लोकेशन वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से शेयर करते थे। हालांकि इस तरह के मामले अब कम हो गए हैं, लेकिन कुछ यात्री अभी भी रुपये बचाने के चक्कर में टिकट नहीं लेते। ऐसे में बिना टिकट पाए जाने वाले यात्री पर औसतन 500 रुपये जुर्माना लगाया जाता है।

बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर रोडवेज फ्लाइंग टीम की विशेष नजर है। यात्रियों को चाहिए कि वे टिकट लेकर ही यात्रा करें। यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज लगातार प्रयासरत है। यात्रियों की मांग अनुसार रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है।
–राहुल जैन, रोडवेज महाप्रबंधक जींद डिपो

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी