Weather update : हरियाणा में कल से 3 दिन तेज बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी

Sonia kundu
2 Min Read

न्यूज कुंज नेटवर्क, वेदर रिपोर्ट : हरियाणा में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है और IMD द्वारा अगले 3 दिन बारिश् का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार (6 जुलाई) से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढेंगी और 6 से 9 जुलाई तक कई जिलों में तेज बारिश होने के आसार हैं।

इससे पहले शनिवार को यमुनानगर, अंबाला, जींद, सिरसा, रोहतक, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र और फरीदाबाद सहित कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पंचकूला में सबसे अधिक करीब 41 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

बारिश के बावजूद दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा। प्रदेश में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। हिसार में अधिकतम तापमान करीब 33.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे दिनभर उमस (Weather update) बनी रही।

Weather update : राजस्थान की सीमा से आगे खिसकी मानसूनी ट्रफ लाइन

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान की सीमा से होकर गुजर रही मानसूनी ट्रफ लाइन अब हिसार से आगे खिसक गई है। इसके प्रभाव से 6 जुलाई से मानसून दोबारा सक्रिय होगा और 6 से 9 जुलाई के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम, जबकि कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।

Weather update : औसतन 23 प्रतिशत बारिश हो चुकी

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अब तक सामान्य से कम बारिश होने के कारण खरीफ फसलों पर असर दिखाई दे रहा है। प्रदेश में अब तक औसतन करीब 23 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। राज्य में लगभग 150 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य से यह कम है।

मौसम विभाग ने लोगों को अगले कुछ दिनों तक बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज बारिश के दौरान जलभराव और बिजली गिरने जैसी घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील भी की गई है।

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी