Monsoon Update 2025 : हरियाणा में मौसम का मिजाज बरसात के कारण सुहाना बना हुआ है। लोगों को ठंडे मौसम की वजह से उमस भरी गर्मी के कारण राहत मिली हुई है। पाठकों को बता दें कि, प्रदेश के 16 जिलों में आज मौसम विभाग ने बरसात की चेतावनी जारी की है। ये जिलें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ शामिल हैं।
प्रदेश में अब तक बरसात कितनी हुई है?
पाठकों को बता दें कि, मानसून के अभी तक के सीजन की बात करें तो राज्य में अभी तक 19 प्रतिशत ज्यादा बरसात हो चुकी है, बरहाल् 7 जिले ऐसे भी हैं, जहां सामान्य से कम बरसात रिकार्ड की गई है। वहीं यमुनानगर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और नूंह में औसत से 70 प्रतिशत ज्यादा बरसात हुई है। वहीं कल यानी 7 अगस्त को हरियाणा में सबसे ज्यादा तापमान मेवात जिले में देखने को मिला, जहां 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
आज हरियाणा का मौसम मिजाज इस प्रकार हैः पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में हल्की से मध्यम बरसात की आशंका है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल और भिवानी में बरसात की आशंका नहीं है।
कल का यानि 8 अगस्त को मौसम का मिजाज : पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में मध्यम बरसात की आशंका है। जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी में हल्की बरसात की संभावना बने रहेंगे। सिरसा में बरसात की आशंका नहीं है।
9 अगस्त को मौसम का मिजाज : पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, झज्जर, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में मध्यम बरसात की आशंका है। जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और सिरसा में हल्की बरसात की संभावना बने रहेंगे।