Haryana weather : हरियाणा में आज से 6 दिन बारिश, देखें अगले 15 दिन का मौसम Haryana

Sonia kundu
4 Min Read

न्यूज कुंज नेटवर्क, चंडीगढ़। हरियाणा में जून के पहले पखवाड़े में सामान्य से कहीं अधिक (Haryana weather update) बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष 1 से 15 जून के बीच प्रदेश में औसतन 38.1 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 20.6 मिमी मानी जाती है। यानी इस बार जून के पहले 15 दिनों में करीब 85 प्रतिशत अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। आज से छह दिन हरियाणा व पंजाब में बारिश के आसार बन रहे हैं।

IMD चंडीगढ़ के अनुसार इस बार पश्चिमी विक्षोभों की लगातार सक्रियता के कारण प्रदेश में बार-बार बारिश हुई। पिछले 17 दिनों में हरियाणा में छह पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहे, जिससे कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। बीते 24 घंटों में भी चंडीगढ़ सहित कई क्षेत्रों में वर्षा हुई।

Haryana weather update : आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, कल का मौसम बारिश से भरा

हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ के अनुसार बुधवार से प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। राजस्थान और पंजाब की ओर से सक्रिय होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ का असर हरियाणा पर भी पड़ेगा। इसके चलते 18 से 23 जून के बीच कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है।

Haryana weather update : मानसून की रफ्तार पर ब्रेक

दक्षिण-पश्चिम मानसून फिलहाल अपनी सामान्य गति से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून 8 जून के बाद से लगभग रुका हुआ है। 20 जून को प्रदेश में कहीं-कहीं तो 21 से 23 जून के बीच लगभग पूरे प्रदेश को बारिश कवर करेगी। 24 जून के बाद फिर से मौसम में बदलाव होगा।

मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि जून के पहले पखवाड़े में इस बार हुई बारिश पिछले दो वर्षों की तुलना में काफी अधिक है। वर्ष 2025 में इसी अवधि में 20.2 मिमी और 2024 में 23.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी, जबकि इस बार आंकड़ा 38 मिमी से ऊपर पहुंच गया है।

Haryana weather update : यमुना में जल प्रवाह भी घटा

उधर हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा में भी कमी आई है। सामान्य दिनों में जहां हरियाणा के हिस्से में लगभग 8 हजार क्यूसेक पानी मिलता है, वहीं वर्तमान में यह घटकर करीब 850 क्यूसेक रह गया है। इससे सिंचाई और पेयजल व्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है। अगले कुछ दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी