Haryana Viral News : हरियाणा के इस शहर में आसमां से गिरा आग से लिपटा पत्थर, मच गया हड़कंप

Parvesh Malik
By Parvesh Malik
A stone wrapped in fire fell from the sky in this city of Haryana, created panic
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Viral News : हरियाणा के एक शहर में आसमां से आग से लिपटा पत्थर गिरने की खबर आई है। जिसको लेकर वहां के लोगों में ये घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। पाठकों को बता दें कि, हरियाणा के रेवाड़ी के गांव घासेड़ा की एक महिला ने आसमान से आग से लिपटा पत्थर गिरने का दावा किया है। इस दावे के कारण वहां आस-पास के इलाकों में हड़कंप मच गया है। महिला का दावा है कि पत्थर नीचे गिरते वक्त जोरदार तेज आवाज आई। जबकि वहां के लोग इसे उल्का पिंड मानकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

 

जाने पूरी घटना

मीडिया से बात करते हुए घासेड़ा गांव (Haryana Viral News) की निर्मला देवी ने बताया कि,  शुक्रवार की शाम जब वो करीब सात बजे खेत की तरफ जा रही थी। इस बीच उसे आसमान से कोई चीज गिरती दिखाई दी और ये तेज आवाज के साथ यह चीज जमीन पर गिरी। पास जाकर उसने देखा तो वहां एक पत्थर का टुकड़ा मिला और इसमें से आग की लपटें निकल रहीं थीं। इस दौरान मौके पर ग्रामीण पहुंचे और पत्थर में से निकल रही आग की लपटों को बुझाया। इसके बाद निर्मला देवी पत्थर को अपने घर उठा लाई।

Share This Article