ACB Raid : कैथल में 50 हजार रिश्वत लेते निजी स्कूल संचालक काबू

Sonia kundu
1 Min Read

न्यूज कुंज। कैथल

हरियाणा के कैथल जिले से बड़ी खबर (ACB Raid) सामने आई है। यहां पुत्रवधू के स्कूल सर्टिफिकेट में त्रुटि को दूर करने के लिए बड़सीकरी खुर्द गांव के प्राइवेट स्कूल संचालक ने ससुर से 75 हजार रुपए की रिश्वत की डिमांड कर डाली।

इस पर एंटी करप्शन ब्यूरो को मामले की शिकायत दी गई तो ACB ने इंस्पेक्टर सूबे सिंह की अगुवाई में स्कूल संचालक 50 हजार की रिश्वत के साथ काबू कर लिया। जानकारी के अनुसार 50 हजार रुपए आज और बाकी 25 हजार रुपए की रिश्वत राशि सोमवार को देने का करार हुआ था।

ACB Raid : बड़सीकरी खुर्द गांव का प्राइवेट स्कूल संचालक धरा

जानकारी के अनुसार कैथल निवासी रामचंद्र ने एंटी करप्शन ब्यूरो कैथल को शिकायत दी थी। ACB के इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि कलायत के गांव बढ़सीकरी खुर्द के प्राइवेट स्कूल का संचालक हरिओम रंगे हाथों पकड़ा गया है। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर आरटीए गिरीश कुमार रहे मौजूद।

बताया जा रहा है कि बीईओ, डीईओ और शिक्षा विभाग के कई अधिकारियों की मोहर का फर्जी इस्तेमाल करते हुए निजी स्कूल संचालक द्वारा की जाती थी पैसे की डिमांड।

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी