Delhi election 2025 : दिल्ली में भाजपा की जीत का जींद में जश्न! डिप्टी स्पीकर बोले, प्रार्थना करेंगे, कांग्रेस को मोक्ष मिले, हरियाणा वाली नीति दिल्ली में होंगी लागू

Parvesh Malik
2 Min Read

Delhi election 2025 : दिल्ली में भाजपा की जीत पर जींद में जश्न मनाया गया। डिप्टी स्पीकर व जींद से भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिढ़ा ने कांग्रेस का खाता नहीं खुलने पर कहा कि वह प्रार्थना करेंगे कि कांग्रेस को मोक्ष मिले। शनिवार दोपहर बाद कैथल रोड पर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिढ़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, उचाना विधायक देवेंद्र अत्री, जुलाना से कैप्टन योगेश बैरागी समेत भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए।

यहां पर पटाखे फोड़े गए और जलेबी तथा लड्डू बांटे गए। डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिढ़ा ने दिल्ली में कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई। 27 साल बाद भाजपा की सरकार बनी है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में जो झूठ बोलने का काम किया, अब वह सभी के सामने आ गया। अब दिल्ली का पूर्ण रूप से विकास होगा। जो नीतियां हरियाणा में लागू की गई हैं, उन नीतियों को दिल्ली में भी लागू किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कई पोर्टल लागू किए थे, जिनकी तारीख प्रधानमंत्री भी कर चुके हैं। हरियाणा छोटा जरूर है लेकिन राजनीतिक तौर पर पूरी तरह से सक्षम है और पूरे देश में अहम भूमिका रखता है। जिस तरह हरियाणा में आफिसों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती, उसी तरह दिल्ली में भी अब लोगों को आफिसों के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे।

जुलाना से कांग्रेस विधायक ने नहीं दी प्रतिक्रिया
जींद जिले की पांच विधानसभा में से चार सीटों पर भाजपा है और जुलाना सीट पर कांग्रेस की विधायक विनेश फोगाट हैं। दिल्ली में कांग्रेस का खाता नहीं खुलने के सवाल पर विनेश फोगाट बचती दिखी। उन्होंने कहा कि वह गांवों के दौरों में व्यस्त हैं, उन्हें क्या पता दिल्ली में क्या चल रहा है।

Web Stories

Share This Article
सुबह-सुबह पीएं दालचीनी की चाय, मिलेंगे ये सारे फायदे लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए, ये 5 चीजें है जरुरी खाली पेट अंडा खाने से क्या होता है ? किशमिश का पानी पीने के 5 फायदे सोने से आधा घंटा पहले चबाएं धनिया की पत्तियां, महिनेभर में मिलेंगे 5 कमाल के फायदे।