Kal Ka Mausam: हरियाणा में बदलेगा मौसम: 22 और 23 जनवरी को बूंदाबांदी और बारिश की संभावना ! देखिए Haryana Weather Update

Sonia kundu
1 Min Read

Kal Ka Mausam: हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 और 23 जनवरी को प्रदेश (Haryana Weather Update) के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और बारिश हो सकती है। सुबह और रात के समय गहरी धुंध का असर बना रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

 

Kal Ka Mausam: बारिश फसलों के लिए होगी लाभकारी

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक मदनलाल खीचड़ के अनुसार, यह बारिश रबी की फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। फिलहाल, प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है।

Kal Ka Mausam: किसानों के लिए सलाह

मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को सुझाव दिया है कि वे अगले 2 दिनों तक फसलों की सिंचाई और कीटनाशकों का छिड़काव रोक दें। 24 जनवरी के बाद मौसम फिर से शुष्क हो जाएगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

यह बारिश न सिर्फ किसानों के लिए लाभकारी होगी, बल्कि सर्दियों के मौसम में एक बार फिर ठंड का असर बढ़ा सकती है।

 

Web Stories

Share This Article
खाली पेट उबालकर पी लें इस हर पत्ते का पानी, पाचन से लेकर सेहत को मिलेंगे कमाल के फायदे, जानिए कैसे फेंफड़ों में जमी गंदगी को साफ करेंगे ये घरेलू नुस्खे, बस इस तरह करें इस्तेमाल शहद के साथ लहुसन खाने से क्या होता है? हनीप्रीत के साथ सत्संग, जोड़ों की करवाई शादी! सिरसा में गुरमीत राम रहीम कैसे बिता रहा पैरोल के दिन? आधा हो जाएगा बिजली बिल! गर्मी आने से पहले घर से हटा लें ये 3 चीजें