UttaraKhand Khelo India : राष्ट्रीय खेलों में राजेंद्र सिंह हैंडबाल क्लब के चार खिलाड़ियों ने जीते मेडल

Parvesh Malik
1 Min Read

UttaraKhand Khelo India : उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में जींद के राजेंद्र सिंह हैंडबाल क्लब के चार खिलाड़ियों ने मेडल जीते हैं। लड़कों की हैंडबाल में अमित नायडू और विकास ने ब्रांज मेडल जीत तो लड़कियों में प्रियंका और निक्की ने रजत पदक जीता। खेलों के समापन के बाद रविवार को खिलाड़ी जींद पहुंचे, तो उनका जोरदार स्वागत किया गया।

लड़कियों की हैंडबाल टीम कोच अनुमीत ने बताया कि सात से 11 फरवरी तक लड़कियों और लड़कों की टीमों के बीच हैंडबाल की प्रतियोगिताएं हुई थी। फाइनल में हरियाणा की टीम का मुकाबला हिमाचल प्रदेश के साथ था। इसमें टीम सात गोल से हार गई और रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।

हरियाणा की टीम में जींद की प्रियंका और निक्की भाग ले रही थी। वहीं लड़कों की टीम के कोच चिराग ढांडा ने बताया कि राजेंद्र सिंह हैंडबाल क्लब के अमित नायडू और विकास ने उत्तराखंड की तरफ से खेलते हुए ब्रांज मेडल जीता। तीसरे नंबर के मुकाबले के लिए अमित और विकास की टीम ने मध्य प्रदेश की टीम को 15 गोल से हराया। क्लब के चार खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से खुशी का माहौल है।

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण