Jind : जींद में डिपो होल्डर पर केस, 15 क्विंटल गेहूं, 313 किलो चीनी, बाजरा,  सरसों का तेल का गबन

Sonia kundu
2 Min Read

Jind dipo holder fraud : हरियाणा के जींद में राशन डिपो होल्डर ने गरीबों के राशन पर डाका डालते हुए द्वारा गेहूं, चीनी, बाजरा और सरसों के तेल का गबन कर डाला। पुलिस ने डिपो होल्डर के खिलाफ मामला दर्ज कर डिपो की सप्लाई को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

फूड एवं सप्लाई विभाग (Food supply) को शिकायत मिली थी कि सफीदों के वार्ड 13 में राशन डिपो होल्डर संदीप राशन वितरण में गड़बड़ी करता है। वह पात्रों को मिलने वाले चीनी, तेल में घालमेल करता है। इस पर फूड सप्लाई विभाग के सब इंस्पेक्टर विकास व टीम ने 9 जनवरी को वार्ड 13 के संदीप के डिपो पर रेड मारी थी।

 

इस दौरान डिपो (ration dipo holder) में सामान की फिजिकल वेरिफिकेशन की गई। इसमें मौके पर 1598.600 किलोग्राम गेहूं, 3490 किलोग्राम बाजरा, 313 किलोग्राम चीनी व 128 लीटर सरसों का तेल कम पाया गया। इस पर डिपो की सप्लाई को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।

 

इसके बाद बाकी राशन के वितरण के लिए सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी कार्यालय द्वारा 10 व 13 जनवरी को जारी पत्र के माध्यम से वार्ड 12 के राशन डिपो होल्डर प्रतीप कुमार को आदेश दिए। पांच फरवरी तक भी डिपो धारक संदीप द्वारा बकाया स्टॉक का कोई हिसाब नहीं दिया गया तो इसकी जानकारी जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक जींद को दी गई।

 

यहां से डिपो धारक संदीप कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद विकास की शिकायत पर पुलिस ने डिपो संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज किया हैं।

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण