Weather Haryana: हरियाणा में मौसम बदलाव के संकेत, 3 से 5 फरवरी तक बारिश की संभावना

Sonia kundu
2 Min Read

Weather Haryana: हिसार: चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हरियाणा में 5 फरवरी तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। राज्य में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है।

 

31 जनवरी से 2 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम?

31 जनवरी देर रात और 1 फरवरी को राज्य में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। उत्तर-पश्चिमी इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना। वहीं 2 फरवरी की सुबह कुछ इलाकों में हल्की धुंध देखने को मिल सकती है।

3 से 5 फरवरी के बीच बारिश की संभावना

एक और पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही नमी भरी हवाओं के कारण 3 फरवरी की रात से 5 फरवरी तक हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है। मध्यम बारिश की भी संभावना जताई गई है, जिससे फसलों को लाभ मिल सकता है।

किसानों के लिए सुझाव

बारिश को देखते हुए खड़ी फसलों में सिंचाई व कीटनाशकों के छिड़काव को फिलहाल रोकें। जिन इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना हो, वहां किसान फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं। यह बारिश रबी की फसलों के लिए फायदेमंद हो सकती है लेकिन अत्यधिक बारिश से नुकसान भी संभव है, इसलिए मौसम अपडेट पर ध्यान दें।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 5 फरवरी तक जारी रह सकता है। किसानों और आम नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम में होने वाले बदलाव के अनुसार अपनी तैयारियां करें।

 

Web Stories

Share This Article
सुबह-सुबह पीएं दालचीनी की चाय, मिलेंगे ये सारे फायदे लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए, ये 5 चीजें है जरुरी खाली पेट अंडा खाने से क्या होता है ? किशमिश का पानी पीने के 5 फायदे सोने से आधा घंटा पहले चबाएं धनिया की पत्तियां, महिनेभर में मिलेंगे 5 कमाल के फायदे।