Yuzvendra Chahal : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मेगा ऑक्शन में हरियाणा के जींद जिले के भारतीय स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने नया इतिहास रच दिया। पंजाब किंग्स ने चहल को 18 करोड़ रुपए में खरीदकर सबसे महंगे भारतीय स्पिनर का तमगा दे दिया। चहल के लिए चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच जबरदस्त बोली लगी, लेकिन अंततः पंजाब किंग्स ने बाजी मारी।
पिछले सीजन में राजस्थान का हिस्सा, अब पंजाब की उम्मीदें
पिछले IPL क्रिकेट सीजन में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे युजवेंद्र चहल को इस बार फ्रेंचाइजी ने रिटेन नहीं किया था। चहल ने 2 करोड़ रुपए के बेस प्राइस से ऑक्शन में एंट्री की, लेकिन उनकी चालक गेंदबाजी ने उन्हें 18 करोड़ तक पहुंचा दिया। यह पहली बार है जब चहल ने किसी टीम के लिए इतनी ऊंची बोली देखी है। अब पंजाब किंग्स को उनसे खिताबी सफलता की उम्मीद होगी।
IPL में युजवेंद्र चहल का शानदार रिकॉर्ड
चहल IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने अब तक 160 मैचों में 208 विकेट चटकाए हैं और 200+ विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं।
डेब्यू: 2013 में मुंबई इंडियंस के लिए।
2014-2021: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेले।
2022-2024: राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे।
2025: पंजाब किंग्स के साथ नई पारी की शुरुआत
चहल ने IPL के 5 सीजन में 20+ विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है, जो उनकी निरंतरता और कौशल को दर्शाता है।
IPL सीजन-वाइज चहल का प्रदर्शन
2013: 0 विकेट
2014: 12 विकेट
2015: 23 विकेट
2016: 21 विकेट
2017: 14 विकेट
2018: 12 विकेट
2019: 18 विकेट
2020: 21 विकेट
2021: 18 विकेट
2022: 27 विकेट
2023: 21 विकेट
2024: 18 विकेट
Yuzvendra Chahal के करियर की दिलचस्प कहानी
युजवेंद्र चहल ने अपने IPL करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस के साथ की, लेकिन वहां उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कमाल का प्रदर्शन किया, लेकिन टीम को कभी खिताब नहीं दिला सके। राजस्थान रॉयल्स के साथ उन्होंने नई ऊंचाइयां छूईं, लेकिन खिताब उनसे दूर रहा। अब पंजाब किंग्स (Yuzvendra Chahal Punjab Kings) के साथ उनके पास खिताबी सूखा खत्म करने का मौका है।
चहल का इंटरनेशनल करियर
युजवेंद्र चहल ने भारत के लिए 72 वनडे और 80 टी20 मैच खेले हैं।
वनडे में: 121 विकेट
टी20 में: 96 विकेट
हालांकि, हाल के समय में चहल भारतीय टीम से बाहर हैं, लेकिन IPL में उनका प्रदर्शन हमेशा टॉप पर रहा है।

क्या IPL 2025 में खिताबी सूखा खत्म करेंगे चहल?
Yuzvendra Chahal ने कहा है कि उनका लक्ष्य सिर्फ बेहतरीन प्रदर्शन करना ही नहीं, बल्कि IPL 2025 में पंजाब किंग्स को चैंपियन बनाना भी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह अपनी गेंदबाजी के दम पर न केवल टीम को खिताब दिला पाते हैं, बल्कि रिकॉर्ड्स की नई इबारत भी लिखते हैं।