किसानों के लिए खुशखबरी : हरियाणा बना 24 फसलों को MSP पर खरीदने वाला देश का पहला राज्य

Sonia kundu
2 Min Read

Haryana Kisan MSP News : हरियाणा में किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। राज्य सरकार ने 24 फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदने की गारंटी दी है। इस निर्णय से किसानों को न केवल उनकी फसल का सही दाम मिलेगा, बल्कि उन्हें फसल बेचने के लिए अलग-अलग मंडियों में भटकने की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।

हरियाणा सरकार ने यह घोषणा ऐसे समय में की है, जब देश के पंजाब जैसे अन्य राज्यों के किसान MSP की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। हरियाणा अब 24 फसलों को MSP पर खरीदने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

इन नई फसलों को MSP में जोड़ा गया

  • राज्य सरकार ने नीचे दी गई 10 फसलों को MSP में शामिल किया:
  • रागी
  • सोयाबीन
  • काला तिल
  • कुसुम
  • जौ
  • मक्का
  • ज्वार
  • जूट
  • खोपरा
  • मूंग

पहले से MSP पर खरीदी जाने वाली फसलें

Good news for farmers, Haryana becomes the first state in the country to buy 24 crops at MSP

हरियाणा सरकार पहले से ही 14 फसलों को MSP पर खरीदती रही है:

1. गेहूं
2. चावल
3. सरसों
4. जौं
5. चना
6. धान
7. मक्का
8. बाजरा
9. कपास
10. सूरजमुखी
11. मूंग
12. मूंगफली
13. अरहर
14. उड़द

MSP से किसानों को होगा यह फायदा

नई फसलों को MSP पर खरीदने से हरियाणा के किसानों को उनकी फसल का सही दाम मिलेगा, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. MSP पर सीधी खरीद से किसान बिचौलियों की धोखाधड़ी से बचेंगे। 24 फसलों की MSP गारंटी से किसान पारंपरिक फसलों से हटकर अन्य फसलों की खेती की तरफ बढ़ सकेंगे। इसके अलावा किसानों को फसल बेचने के लिए अलग-अलग मंडियों में उचित दाम के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ेगा। उम्मीद है कि अन्य राज्य भी हरियाणा के इस मॉडल को अपनाकर किसानों के हित में ठोस कदम उठाएंगे।

 

ये खबर भी पढ़ें : जींद से जम्मू-कटरा, हलद्वानी खाटू श्याम के लिए चलेगी रोडवेज बस, देखें टाईमटेबल

Haryana roadways : जींद से जम्मू-कटरा, हलद्वानी खाटू श्याम के लिए चलेगी रोडवेज बस, देखें टाईमटेबल

Web Stories

Share This Article
सुबह-सुबह पीएं दालचीनी की चाय, मिलेंगे ये सारे फायदे लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए, ये 5 चीजें है जरुरी खाली पेट अंडा खाने से क्या होता है ? किशमिश का पानी पीने के 5 फायदे सोने से आधा घंटा पहले चबाएं धनिया की पत्तियां, महिनेभर में मिलेंगे 5 कमाल के फायदे।