HSSC CET Notification 2025: हरियाणा में CET का नोटिफिकेशन जारी: 3 साल तक वैध, 10 गुना कैंडिडेट्स होंगे शॉर्टलिस्ट; 1000 रुपए फीस! सामाजिक आर्थिक आधार के 5 नंबर खत्म

Sonia kundu
5 Min Read

HSSC CET Notification 2025: हरियाणा सरकार ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 को लेकर नए नियम जारी कर दिए हैं। HSSC CET की नई पॉलिसी 31 दिसंबर 2024 को हरियाणा गजट में प्रकाशित की गई है। इसके अनुसार अब HSSC CET 2025 के अंकों की वैधता 3 साल तक होगी। साथ ही नौकरी के लिए 10 गुना उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर बुलाया जाएगा। पहले सामाजिक-आर्थिक आधार पर मिलने वाले 5 अतिरिक्त नंबरों को खत्म कर दिया गया है।

 

CET 2025 की नई पॉलिसी की मुख्य बातें

CET पॉलिसी 2025 अब राज्य सरकार, बोर्ड, निगम और वैधानिक निकायों के अंतर्गत आने वाले ग्रुप C और ग्रुप D पदों पर लागू होगी। हालांकि, राज्य के विश्वविद्यालयों और शिक्षण पदों को इससे अलग रखा गया है।

hssc-cet-notification-2025-out see cet new policy rules
hssc-cet-notification-2025-out see cet new policy rules

CET 2025 परीक्षा अब ऐसे होगी

HSSC CET 2025 का पेपर ग्रुप C और ग्रुप D के लिए अलग-अलग होगा। CET परीक्षा ऑनलाइन/ऑफलाइन या OMR आधारित होगी। CET 2025 का पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा।

hssc-cet-notification-2025-out see cet new policy rules
hssc-cet-notification-2025-out see cet new policy rules

HSSC CET 2025 भर्ती के लिए योग्यता

ग्रुप C के पदों के लिए 10+2, ग्रेजुएशन या समकक्ष योग्यता या 10वीं के साथ अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यताएं शामिल होंगी। HSSC ग्रुप D के पदों के लिए कम से कम 10वीं पास होना जरूरी होगा। इसके अलावा हिंदी या संस्कृत का ज्ञान होना भी अनिवार्य है।

CET 2025 का सिलेबस

Hssc CET 2025 के पेपर में 75% सिलेबस में सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एबिलिटी, हिंदी, अंग्रेजी और कंप्यूटर के प्रश्न शामिल होंगे। इसके अलावा 25% सिलेबस में हरियाणा का इतिहास, करंट अफेयर्स, साहित्य, भूगोल, पर्यावरण और संस्कृति से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे।

CET 2025 फॉर्म भरने की प्रक्रिया

इच्छुक कैंडिडेट्स को हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (https://hssc.gov.in/) के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए परिवार पहचान पत्र यानी Family ID या आधार कार्ड और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स चाहिए होंगे।

CET की वैधता और दोबारा प्रयास का मौका

CET 2025 के नंबर अगले 3 साल तक वैध रहेंगे। उम्मीदवार आगे होने वाली CET परीक्षा देकर आप नंबरों में सुधार कर सकते हैं।

CET 2025 परीक्षा शुल्क

हरियाणा के निवासियों और अन्य राज्यों के निवासियों के लिए CET परीक्षा शुल्क अलग-अलग तय किया गया है। स्टैंडर्ड शुल्क 1000 रखा गया है। इसके अलावा महिलाओं, पिछड़ी जातियों, पूर्व सैनिक और दिव्यांग जैसे विशेष वर्गों को CET परीक्षा शुल्क में छूट भी दी जाएगी।

HSSC CET 2025 भर्ती प्रक्रिया

HSSC CET 2025 भर्ती के नंबरों के आधार पर उम्मीदवारों को स्किल/लिखित परीक्षा और अंतिम भर्ती राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। ग्रुप C पदों के लिए भर्ती में विज्ञापित पदों की संख्या का 10 गुना उम्मीदवार बुलाए जाएंगे। अगर दो या उससे अधिक उम्मीदवारों के CET के नंबर बराबर होंगे, तो सभी कैंडिडेस को मुख्य परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी, भले ही उम्मीदवारों की संख्या तय सीमा (10 गुना) से अधिक हो।

CET 2025 में पिछले नियमों से क्या बदला?

पहले सामाजिक-आर्थिक आधार पर 5 अतिरिक्त अंक दिए जाते थे, लेकिन नई CET Policy में ये 5 नंबर खत्म कर दिए गए हैं। साथ ही, अब 4 गुना की जगह 10 गुना उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाने का प्रावधान किया गया है।

CET स्कोर से क्या होगा फायदा?

CET 2025 की इस नई पॉलिसी से सबसे पहले तो 2022 के बाद जो कैंडिडेट्स अभी तक CET नहीं दे पाए थे वो भी इसमें शामिल हो सकेंगे, क्योंकि 2022 के बाद अभी तक दोबारा CET नहीं हुआ है। CET 2025 के माध्यम से उम्मीदवार आगे आने वाली भर्तियों में आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा, CET 2025 के नंबर अब 3 साल तक मान्य रहेंगे, जिससे बार-बार परीक्षा देने की जरूरत कम होगी और 3 साल तक आने वाली भर्तियों के फॉर्म भर सकेंगे।

Web Stories

Share This Article
सुबह-सुबह पीएं दालचीनी की चाय, मिलेंगे ये सारे फायदे लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए, ये 5 चीजें है जरुरी खाली पेट अंडा खाने से क्या होता है ? किशमिश का पानी पीने के 5 फायदे सोने से आधा घंटा पहले चबाएं धनिया की पत्तियां, महिनेभर में मिलेंगे 5 कमाल के फायदे।