Mahakumbh : जींद की महिला की महाकुंभ भगदड़ में मौत, पौते के साथ चार दिन पहले गई थी कुभ स्नान करने, भगदड़ में नीचे दबी

Sonia kundu
2 Min Read

प्रयागराज महाकुंभ (Mahakumbh) में संगम तट मंगलवार की रात को हुई भगदड़ में जींद के राजपरा गांव की 60 वर्षीय महिला की भी मौत हुई है। मृतक महिला रामपति का शव कल वीरवार को गांव में पहुंचेगा। रामपित 26 जनवरी को ही पहले ही अपने पौते और ग्रामीणों के साथ कुंभ स्नान के लिए गई थी।

जानकारी के अनुसार राजपुरा गांव निवासी नरेंद्र व उसकी पत्नी को भी चोटें आई हैं, लेकिन वह खतरे से बाहर हैं। मृतक महिला रामपति पत्नी बारूराम राजपुरा की रहने वाली है। रामपति के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। सुबह छह बजे तक बुजुर्ग महिला का शव गांव में पहुंच जाएगा। गांव के लोगों को दिन में सूचना मिली थी। इसके बाद पहचान के लिए मौके पर गए थे।

रामपति (Rampati death in mahakumbh)ने एक लड़का गोद लिया हुआ है, उनकी तीन लड़कियां हैं। जो शादीशुदा हैं। गांव के सरपंच जयवीर ने बताया कि रामपति गांव के ही नरेंद्र के परिवार के साथ महाकुंभ में गई थी। उनको जानकारी मिली है कि उसकी भगदड़ में मौत हो चुकी है। परिवार के सदस्य शव को गांव ला रहे हैं। सदर थाना प्रभारी डा. सुनील कुमार ने बताया कि महाकुंभ में महिला की मौत की सूचना मिली थी।

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण