Today Haryana Monsoon Update : प्रदेश के हर क्षेत्र में बूंदाबूंदी से मौसम का मिजाज सुहाना हो गया है। मौसम विभाग ने 8 जिलों में तेज बरसात के होने की आशंका जताई हैं। जिनमें पंचकूला, यमुनानगर, सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में बरसात हो सकती हैं।
वहीं आज फिर फतेहाबाद, जींद, रोहतक, झज्जर, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला के कुछ हिस्सों में बरसात होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत के भी कुछ हिस्सों में झमाझम बरसात हो सकती है।

आज रात प्रदेश के कई जिलों में तेज बरसात हुई। वहीं, यमुनानगर में हल्की बरसात हुई थी। इस सीजन के दौरान अब तक हरियाणा प्रदेश में औसतन 185 एमएम तेज बरसात दर्ज की गई है। जबकि, सामान्यतः यहां 133.2 एमएम बरसात होती थी। इस बार प्रदेश में अधिक बरसात हो चुकी है।
इन जिलों में भी हो सकती हैं बूंदाबूंदी
मौसम विभाग के मुताबिक, फतेहाबाद, जींद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात और अंबाला में झमाझम बरसात के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं 20 जुलाई को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में तेज बरसात होने की आसार है।