Haryana weather update : हरियाणा में आज से फिर मानसून सक्रिय हो रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग मौसम केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने सोमवार को पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। साथ ही 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है, जिनमें बारिश के साथ-साथ गरज और चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत जिले शामिल हैं।
अब तक सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 412 mm दर्ज की गई है जबकि सबसे कम बरसात कैथल (90.4 एमएम) व जींद (96.5 एमएम) हुई है। रविवार को पलवल प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा। पलवल में 37.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में पलवल में दो डिग्री तापमान बढ़ गया। उसके बाद अंबाला और महेंद्रगढ़ सबसे गर्म जिले रहे।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 25 जुलाई तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में तेज बारिश के साथ-साथ हवाएं चलेंगी।
सामान्य से 29 प्रतिशत ज्यादा बारिश
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक सामान्य ये 29 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 20 जुलाई तक हरियाणा में औसतन 147.5 प्रतिशत बारिश होनी चाहिए थी लेकिन 189.9 प्रतिशत बारिश अब तक दर्ज की जा चुकी है।

हरियाणा में अब तक हुई जिला वाइज बरसात
जिला — बरसात
अंबाला — 188.7 एमएम
भिवानी — 135.5 एमएम
चरखी दादरी— 301.7 एमएम
फरीदाबाद — 131.5 एमएम
फतेहाबाद — 113.8 एमएम
गुरुग्राम — 230.8 एमएम
हिसार — 177.1 एमएम
झज्जर — 251 एमएम
जींद — 96.5 एमएम
कैथल — 90.4 एमएम
करनाल — 157.8 एमएम
कुरुक्षेत्र — 265.8 एमएम
महेंद्रगढ़ — 382.1 एमएम
नूंह — 349 एमएम
पलवल — 157.8 एमएम
पंचकूला — 136.4 एमएम
पानीपत — 120.5 एमएम
रेवाड़ी — 332.7 एमएम
रोहतक — 242.9 एमएम
सिरसा — 113.6 एमएम
सोनीपत — 138.1 एमएम
यमुनानगर — 412.8 एमएम
बारिश का अगले दिनों का पूर्वानुमार
भारत मौसम विज्ञान विभाग मौसम केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने चार दिनों (21 जुलाई से 24 जुलाई तक) का बारिश पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके तहत 21 जुलाई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में 75 से 100 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है। जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी जिलों में 50 से 75 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है तो वहीं हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में 25 से 50 प्रतिशत एरिया में बारिश के आसार हैं। इसके अलावा सिरसा और फतेहाबाद में 25 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना बन रही है।

22 जुलाई को 9 जिलों में येलो अलर्ट
22 जुलाई को हरियाणा के 9 जिलों अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, पानीपत फतेहाबाद, हिसार, भिवानी में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें 75 से 100 प्रतिशत एरिया में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कैथल, जींद, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद, पलवल, मेवात और सिरसा में 50 से 75 प्रतिशत एरिया में बारिश के आसार बने रहेंगे।
23 जुलाई का पूर्वानुमान
23 जुलाई को 9 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सिरसा और फतेहाबाद में 25 से 50 प्रतिशत एरिया में बारिश यानि हल्की बारिश की संभावना है तो वहीं जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में 25 प्रतिशत एरिया में बारिश के आसार बने रहेंगे।
24 जुलाई का पूर्वानुमान
24 जुलाई को 9 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सिरसा और फतेहाबाद में 25 से 50 प्रतिशत एरिया में बारिश यानि हल्की बारिश की संभावना है तो वहीं जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में 25 प्रतिशत एरिया में बारिश के आसार बने रहेंगे।