Haryana Monsoon Update : हरियाणा में बरसात की पहली फुहारें गिरीं तो लगने लगा जैसे मानसून ने फिर से करवट बदल ली हो। हरियाणा में रक्षाबंधन के बाद जो मूसलाधार बरसात हुई, उसके बाद मानसून कुछ देर के लिए जैसे थम सा गया था, मगर अब उसने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। आज और अगले दो दिन मौसम बेहद खराब होने के आसार है।
मौसम विभाग ने दी चेतावनी
पाठकों को बता दें कि, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 13 से 15 अगस्त तक फरीदाबाद समेत दिल्ली एनसीआर और हरियाणा के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसात होगी। इसी मध्य तापमान में भी बदलाव देखने को मिलेगा, जो अभी 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच था, वो धीरे-धीरे गिरकर 31 डिग्री तक आ जाएगा। 16 अगस्त से मौसम फिर से साफ हो जाएगा, मगर बादल अभी भी आसमान पर छाए रहेंगे।
आज इन शहरों में तेज बरसात
हरियाणा में हल्की बरसात की संभावना बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, फरीदाबाद और गुरुग्राम में 25 से 50 प्रतिशत इलाकों में बरसात होने की आशंका है। वहीं कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में भी 25 प्रतिशत एरिया में बरसात होने की संभावना हैं। सिरसा और फतेहाबाद में फिलहाल बरसात की कोई संभावना नहीं है।

उत्तर हरियाणा में यलो अलर्ट
पाठकों को बता दें कि, मानसून की चाल अब फिर से तेज हो रही है। हिमालय की तलहटी में बने मानसून के ट्रफ में बदलाव आया है, जो अब हरियाणा की ओर बढ़ रहा है। इसी कारण से पूरे राज्य में 15 अगस्त तक बरसात का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। विशेषतौर पर उत्तर हरियाणा में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को पूरे राज्य में अच्छी बरसात होगी।
अब तक हरियाणा में कितनी बरसात हुई
कृषि विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि बरसात से फसलें हरी-भरी होंगी लेकिन किसानों को कीटों से बचाव के लिए सतर्क रहना होगा। इस मानसून सीजन में अब तक हरियाणा में सामान्य से तकरीबन 15 फीसदी अधिक बरसात हो चुकी है। यमुनानगर में सबसे अधिक 680.8 मिमी बरसात हुई है ,जबकि सिरसा, कैथल और जींद में बरसात की मात्रा बेहद कम रही है।
अगले दो दिन बरसात का टूटेगा कहर
पाठकों को बता दें कि, 13 से 15 अगस्त तक मौसम विभाग ने कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है. पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल जैसे जिलों में तेज बरसात की आशंका है। बाकी क्षेत्रों में मध्यम से हल्की बरसात का दौर जारी रहेगा। 15 अगस्त को भी कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बरसात होने की आशंका है।