Jind News : ई-रिक्शा चालक से मारपीट कर छीने 95 हजार रुपए

Sonia kundu
2 Min Read

Jind news : उचाना। क्षेत्र के गांव घोघड़ियां में कुछ युवकों ने ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट कर उससे 95 हजार रुपए छीन लिए और फरार हो गए। उचाना थाना पुलिस ने एक युवक को नामजद कर के कई अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में घोघड़ियां गांव निवासी 45 वर्षीय सतपाल ने बताया कि वह ई-रिक्शा में करियाणा की दुकान का सामान सप्लाई करने का काम करता है। 22 अप्रैल दोपहर बाद वह करसिंधू की तरफ से घोघड़ियां आ रहा था। जब वह गांव के जलघर के नजदीक पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार 3 युवकों ने उसकी ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जब वह रिक्शा रोक कर देखने लगा तो तीनों ने उसे थप्पड़-मुक्के और लोहे की वस्तु से मारना शुरू कर दिया।

Jind News : ई रिक्शा के गल्ले से गायब मिले 95 हजार रुपए

तभी एक दूसरी बाइक पर 2 और लड़के आ गए और पांचों ने मिलकर उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गया। आसपास महिलाओं और दूसरे लोगों ने उसे हमलावरों से छुड़वाया। जिसके बाद पांचों आरोपी अपनी बाइकों पर सवार होकर भाग निकले। सतपाल ने बताया कि उनमें एक लड़के राहुल पुत्र जगबीर को वह जानता है। सतपाल का आरोप है कि ई-रिक्शा के गल्ले से 95 हजार रुपए भी गायब मिले।

पीड़ित व परिवार के लोगों ने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उनकी 95 हजार रुपए की राशि बरामद करवाई जाए। पीड़ित सतपाल के भाई दर्शन और सत्यवान के आरोप हैं कि उनकी शिकायत पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की जा रही और जानबूझकर आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वह पहले एसपी कुलदीप सिंह के पास जाएंगे और उसके बाद डीजीपी व सीएम से भी मिलेंगे।

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी