न्यूज कुंज, जींद। शहर की जानी मानी संस्था जेसीआई एल्यूमिनी (JCI Jind) क्लब जींद द्वारा आज बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ फादर डे मनाया गया जिसमें शहर की धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं जेसीआई के सभी सदस्य के माता-पिता के घर-घर जाकर उनकी लंबी आयु की कामना की।
इस अवसर पर क्लब की और से सभी बुजुर्गों को एक एक स्मृति चिन्ह एवं संस्था की तरफ से शुभकामनाओ सहित एक यादगार गिफ्ट हैम्पर दिया गया जिसमें सभी सदस्यों के माता-पिता एवं संस्थाओं के पदाधिकारीयों ने इस कार्य की जमकर प्रशंसा व सराहना की।

क्लब के PRO अशोक खर्ब ने बताया की जेसीआई एल्यूमिनी क्लब हर वर्ष ऐसा कार्यक्रम आयोजित करती है ताकि इसमें माता-पिता के प्रति संस्कार भी बच्चों में उत्पन्न हो और बच्चों को बुजुर्गों के मान सम्मान के प्रति भी भाव पैदा हो।

इसलिए सदस्यों के घर-घर जाकर क्लब सदस्यों ने बच्चों के हाथों से दादा-दादी या माता-पिता उनको यह सम्मान दिलवाया गया । इस कार्यक्रम में जेसीआई एल्यूमिनी क्लब जींद रीजन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, जेसी नितिन गोयल, अशोक खरब , प्रवीण गौतम, अजय गर्ग , प्रवीण जिंदल , चंद्रभान, अजय गर्ग सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।




