न्यूज कुंज नेटवर्क। (Jind crime) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित वीडियो प्रसारण के मामले के तार जींद से जुड़ गए हैं। गुरुग्राम पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दो युवकों में से एक युवक अंकित जींद के पिल्लूखेड़ा क्षेत्र के खरक गागर गांव का रहने वाला है।
अंकित के घर वालों का ये कहना है कि वह दिल्ली में किसी सरकारी एजेंसी के लिए कांट्रैक्ट पर काम करता था।शनिवार को वह घर आया था। उसी रात पुलिस उसको पूछताछ के लिए ले गई थी। उस समय घर वालों को भी नहीं पता था कि घर पुलिस क्यों आई और अंकित को कहां व किसलिए लेकर गई है।
Jind crime : अखबार व सोशल मीडिया से ही परिवार के लोगों को चला पता
बाद में अखबार व इंटरनेट मीडिया के माध्यम से ही पता चला कि भगवंत मान के कथित विडियो प्रसारण के मामले में उसको गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में स्वजन व ग्रामीण कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं। अंकित के पिता बलवान वाहन चालक हैं और मां गांव में ही दुकान चलाती हैं।परिवार के आर्थिक हालात कमजोर हैं। अंकित की उम्र 24 साल है। इससे पहले उसका कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है।
अंकित पिता बलवान का कहना है कि बेटे की गिरफ्तारी से परिवार सदमे में है। वह दिल्ली ही रहता था। उसके काम के बारे में भी उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है। उसने कितनी पढ़ाई की है, इसके बारे में भी वे नहीं जानते। किसी राजनीतिक दल से अंकित का व परिवार का कोई लेनादेना नहीं है।
Haryana Roadways : जींद रोहतक रोड पर गतौली फ्लाईओवर के नीचे से होकर जाएंगी बसें


