Jind News : 1043768 मतदाताओं में से 392518 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलाइजेशन

Sonia kundu
2 Min Read

न्यूज कुंज नेटवर्क, जींद (Jind News)।
डीसी डा. वैशाली शर्मा ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत अपना मतदाता गणना प्रपत्र निर्धारित समय सीमा के भीतर भरकर संबंधित बीएलओ को अवश्य जमा करें। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार 14 जुलाई तक ही गणना प्रपत्र प्राप्त कर उनका डिजिटलाइजेशन किया जाएगा।

डीसी ने बताया कि जिले में अभियान तेजी से चल रहा है। अब तक 1043768 मतदाताओं में से 392518 गणना प्रपत्रों का डिजिटलाइजेशन किया जा चुका है। मंगलवार शाम चार बजे तक जो कुल का लगभग 31.57 प्रतिशत है। इनमें जींद विधानसभा में 59074, नरवाना विधानसभा में 80651, उचाना विधानसभा में 69024, सफीदों विधानसभा में 51591 व जुलाना विधानसभा में 69178 गणना प्रपत्र डिजिटल किए जा चुके हैं।

डीसी डा. वैशाली शर्मा ने सभी संबंधित अधिकारियों व बीएलओ को निर्देश दिए कि वे शेष कार्य को पूरी गंभीरता, जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करें। सभी बीएलओ घर-घर जाकर फार्म एकत्रित करें व 14 जुलाई से पहले प्रत्येक फार्म का आनलाइन अपलोड सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य एक भी पात्र मतदाता को मतदाता सूची से बाहर नहीं रहने देना है। इसलिए नागरिक भी अभियान में सक्रिय सहयोग करें और अपने फार्म सही व पूर्ण जानकारी के साथ समय रहते जमा कराएं।

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी