न्यूज कुंज नेटवर्क, जींद। एथलेटिक्स हरियाणा मुख्य चयनकर्ता यशपाल चोपड़ा ने बताया (Haryana news) कि 65वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा की बेटियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
चार स्वर्ण पदक, चार रजत पदक व तीन कांस्य पदक सहित 11 पदक जीतकर महिला वर्ग में रजत ट्राफी जीती। कामनवेल्थ गेम्स 2026 ग्लास्गो (स्काटलैंड) में इंडियन एथलेटिक्स का 32 सदस्यीय दल भाग लेगा और इस दल में हरियाणा राज्य से एथलेटिक्स हरियाणा के छह एथलीट खिलाडी भाग लेंगे।
नीरज चोपडा पानीपत जैवलिन थ्रो, मनप्रीत कौर अंबाला शाटपुट इवेंट, सीमा कालीरमन भिवानी डिस्कस थ्रो इवेंट, निधि रानी रोहतक डिस्कस थ्रो इवेंट, रवीना जींद मैराथन रेस वाक इंवेंट में व पूजा फतेहाबाद हाई जंप इवेंट में भाग लेंगी।
Haryana news : इन खिलाड़ियों ने की भारतीय टीम में जगह पक्की
नयोया (जापान) में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए कृष्ण कुमार भिवानी और सोमनाथ चौहान हिसार 800 मीटर दौड़, किरण पहल सोनीपत 400 मीटर दौड़, पूजा फतेहाबाद 800 मीटर दौड़,मनप्रीत कौर अंबाला शाटपुट इवेंट, पूजा फतेहाबाद हाई जंप इवेंट, सीमा कालीरमन भिवानी ने डिस्कस थ्रो इवेंट में भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की की है।
वहीं सान्या यादव महेंद्रगढ़ ने डिस्कस थ्रो इवेंट में और निधि रानी रोहतक ने डिस्कस थ्रो इवेंट व पूजा चरखी दादरी ने हैप्टाथलान इवेंट में एशियन गेम्स क्वालिफाई स्टैंडर्ड को अचीव कर भारतीय टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। उत्तरप्रदेश ने पांच स्वर्ण पदक, चार रजत पदक और एक कांस्य पदक सहित 10 पदक विजेता बनकर चैंपियनशिप ट्राफी जीती।
यह खबर भी पढ़ें : Mansoon Update : हरियाणा में मानसून की दस्तक, 29 जून से बदलेगा मौसम, तेज बारिश का अलर्ट


