न्यूज कुंज नेटवर्क, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों (Haryana News) को बड़ी सौगात देते हुए सैलरी में 2100 रुपए का इजाफा किया है। सरकार के इस फैसले के बाद अब ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को 16,000 रुपये की बजाय 18,100 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
बढ़ाया गया वेतन 1 जुलाई 2026 से लागू माना जाएगा। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लगभग 11 हजार ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को मिलेगा। लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे कर्मचारियों के लिए यह फैसला आर्थिक राहत लेकर आया है।
Haryana News : सरकार ने पूरा किया वादा
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार (Haryana News) ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों से किया गया अपना वादा पूरा किया है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान सरकार ने वेतन बढ़ाने का आश्वासन दिया था, जिसे अब लागू कर दिया गया है।
मंत्री कृष्ण बेदी ने स्पष्ट किया कि बढ़ा हुआ वेतन 1 जुलाई 2026 से सभी पात्र ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को दिया जाएगा। उनका कहना है कि इस फैसले से कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बढ़ती महंगाई के बीच उन्हें अतिरिक्त राहत मिलेगी।
अन्य मांगों पर भी जारी है प्रक्रिया
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की अन्य लंबित मांगों पर भी सरकार गंभीरता से काम कर रही है। इसके लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं और बजट संबंधी औपचारिकताओं को पूरा करने की प्रक्रिया जारी है। सरकार का प्रयास है कि चरणबद्ध तरीके से कर्मचारियों की शेष मांगों का भी समाधान किया जाए।
वेतन वृद्धि लागू होने के बाद ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मासिक आय में सीधा इजाफा होगा। इससे उनके परिवारों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और दैनिक जरूरतों को पूरा करने में पहले की तुलना में अधिक सहूलियत होगी। सरकार के इस फैसले को ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


