Jind news : रामफल कंडेला समेत 5 किसान नेता भाकियू से निष्काषित, ये है कारण

Sonia kundu
2 Min Read

न्यूज कुंज नेटवर्क, जींद। जींद की शिव कॉलोनी में स्थित (Jind news) किसान भवन में भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बिंदर नंबरदार ने की। बैठक में संगठन के विस्तार, किसान हितों पर चर्चा की गई। बैठक में जिला इकाई को और ज्यादा मजबूत करने पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक में यूनियन विरोधी गतिविधियों में भाग लेने, अनुशासनहीनता, यूनियन के खिलाफ सोशल मीडिया के माध्यम से दुष्प्रचार करने के मामले में रामफल कंडेला, छज्जूराम कंडेला, बारू राम रूपगढ़, नवीन मलिक सफीदों, एडवोकेट रामफल जागलान को यूनियन से निष्काषित किया गया है। जिला प्रधान बिंद्र नंबरदार, प्रेस प्रवक्ता रामराजी ढुल पोंकरी खेड़ी ने बताया कि इन नेताओं ने भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ बयानबाजी की थी और मीडिया में झूठी खबर निकलवाई।

इसलिए पांचों नेताओं के खिलाफ सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर यूनियन से बाहर करने का कठोर निर्णय लिया गया। रामराजी ढुल ने कहा कि दूसरी यूनियनों के कुछ शरारती तत्व भाकियू के जिला कार्यालय पर कब्जा जमाना चाहते थे लेकिन भाकियू ने उन्हें भगा दिया है।

कार्यकारिणी के ही कुछ नेता संगठन से गद्दारी कर रहे थे, वह मीटिंग में पहुंचे ही नहीं हैं। बैठक में जिला प्रधान बिंदर नंबरदार, प्रेस प्रवक्ता रामराजी ढुल, जिला महासचिव राजेंद्र पहलवान, रणधीर खेड़ा, राजेंद्र बरसोला, उपप्रधान संजय लाठर, प्रदीप घिमाना, रमेश श्योकंद, राममेहर नंबरदार भी मौजूद रहे।

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी