Congress candidate list 3 : कांग्रेस ने हरियाणा विधासभा चुनाव 2024 के दौरान आज तीसरी लिस्ट जारी की है । कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में 9 उम्मीदवारों को टिकट दी गई है। इसमें उचाना विधासभा से चौधरी बीरेंद्र सिंह डूमरखां के पुत्र बृजेंद्र सिंह को टिकट मिली है ।
इससे पहले, कांग्रेस ने 6 सितंबर को दो लिस्ट जारी की थीं, जिनमें क्रमशः 31 और 1 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया था। अब तक कांग्रेस कुल 41 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
तीसरी लिस्ट (congress third list) थानेसर से अशोक अरोड़ा, गनौर से कुलदीप शर्मा, हॉट सीट उचाना कलां से बृजेन्द्र सिंह, टोहाना से परमवीर सिंह, वहीं तोशाम से अनिरुद्ध चौधरी, महम बलराम दांगी,नांगल चौधरी से श्रीमती मंजू चौधरी, बादशाहपुर से वर्धान यादव (Vardhan Yadav) तो वहीं गुरूग्राम (गुड़गांव) से मोहित ग्रोवर को टिकट दी गई है।
विधानसभा उचाना कलां से प्रत्याशी बृजेन्द्र सिंह की प्रोफाइल (Brijender singh profile)
उम्मीदवार – बृजेन्द्र सिंह
प्रोफाइल : Retired IAS बृजेन्द्र सिंह 2019 से हिसार लोकसभा से सांसद रह चुके हैं। बृजेन्द्र सिंह के पिता बीरेंद्र सिंह केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं तथा मां प्रेमलता उचाना से विधायक रह चुकी हैं। छोटूराम के परिवार से सम्बंधित हैं। लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा को छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे।
उम्र : 51 साल
शिक्षा : पोस्ट ग्रेजुएशन।
सम्पत्ति : 14.64 करोड़ (2019 में दिए एफिडेविट के अनुसार)
पिछले चुनाव : 2019 लोकसभा चुनाव
भाजपा की तरफ से बृजेन्द्र सिंह ने जेजेपी के दुष्यंत चौटाला को हराया था।
इनमें बृजेन्द्र सिंह को 599951
दुष्यंत को 288425 वोट मिले थे ।
हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होगा और चुनाव के परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। कांग्रेस की पहली सूची में 27 मौजूदा विधायकों समेत 31 उम्मीदवार शामिल थे, जबकि दूसरी सूची में एक विधायक को टिकट दिया गया था।
कांग्रेस द्वारा अब तक घोषित उम्मीदवारों में कई प्रमुख नाम शामिल हैं। इनमें उचाना से बृजेंद्र सिंह,पहलवान विनेश फोगाट, ईडी के मामलों में फंसे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सुरेंद्र पंवार, धर्म सिंह छौक्कर, राव दान सिंह, और नूंह हिंसा के आरोपी विधायक मामन खान का नाम शामिल है।
हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिए सभी दल जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं, और कांग्रेस की यह नई सूची पार्टी की रणनीति में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
पूरी लिस्ट देखें