Kon Hai Joga Singh : लाडवा सीट पर नायब सिंह सैनी के सामने कांटे की टक्कर, केजरीवाल की AAP के जोगा सिंह की एंट्री से दिलचस्प हुआ मुकाबला, जानें कौन है जोगा सिंह

Anita Khatkar
By Anita Khatkar
Kon Hai Joga Singh : लाडवा सीट पर नायब सिंह सैनी के सामने कांटे की टक्कर, केजरीवाल की AAP के जोगा सिंह की एंट्री से दिलचस्प हुआ मुकाबला, जानें कौन है जोगा सिंह
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Kon Hai Joga Singh : हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 का माहौल गर्म हो गया है, और इस बार लाडवा विधानसभा सीट पर मुकाबला बेहद रोचक हो गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और हरियाणा सीएम नायब सैनी इस हॉट सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि कांग्रेस ने फिर से मौजूदा विधायक मेवा सिंह (Kon Hai Joga Singh)पर विश्वास जताया है। वहीं, इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने पहली बार कदम रखा है और अपने उम्मीदवार के तौर पर जोगा (Joga Singh) सिंह को मैदान में उतारा है।

Kon Hai Joga Singh : कौन हैं जोगा सिंह?

जोगा सिंह कुरुक्षेत्र जिले की थानेसर तहसील के उमरी गांव के निवासी हैं। उनकी शिक्षा 12वीं तक है और उनका जन्म 4 मार्च 1983 को हुआ था। हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी भाषाओं में अच्छी पकड़ रखने वाले जोगा सिंह ने 2022 में जिला परिषद चुनाव बतौर निर्दलीय उम्मीदवार लड़ा था, लेकिन वह चुनाव हार गए थे। हालांकि, उनके इस कदम ने उन्हें राजनीति में पहचान दिलाई और अब AAP ने उन्हें लाडवा की महत्वपूर्ण सीट से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है।

Ladwa Seat : लाडवा सीट पर हर बार बदलती है पार्टी

लाडवा विधानसभा क्षेत्र 2009 में थानेसर से अलग होकर बना था और तभी से यह सीट राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद (Kon Hai Joga Singh)दिलचस्प रही है। 2009 से लेकर अब तक हर चुनाव में यहां अलग पार्टी का उम्मीदवार विजयी रहा है। 2009 में इनेलो के शेर सिंह बड़शामी, 2014 में बीजेपी के डॉ. पवन सैनी और 2019 में कांग्रेस के मेवा सिंह ने जीत हासिल की थी।

इस बार लाडवा की राजनीतिक जंग में भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस सीट पर 40% से अधिक ओबीसी मतदाता हैं, जबकि 15% जाट मतदाता भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार भी कोई नया चेहरा यहां जीत हासिल करेगा या पुरानी पार्टी की पकड़ बनी रहेगी।

Joga Singh Vs Naiab Singh Saini : नायब सैनी का दावा

नायब सिंह सैनी, जिन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र से जीत हासिल की थी, इस बार Ladwa से फिर मैदान में हैं। उन्होंने 2014 में पहली बार लाडवा से विधानसभा चुनाव जीता था, और इस बार भी उनका दावा है कि बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। हालांकि, उनके सामने कांग्रेस के मेवा सिंह और आप के जोगा सिंह के होने से मुकाबला कठिन होता दिख रहा है।

Meva Singh Vs Naiab Singh Saini : कांग्रेस का भरोसा मेवा सिंह पर

कांग्रेस ने मौजूदा विधायक मेवा सिंह पर फिर से भरोसा जताया है। मेवा सिंह का राजनीतिक सफर 80 के दशक से शुरू हुआ था और उन्होंने (Kon Hai Joga Singh) कई बार पार्टी बदली, लेकिन 2019 में उन्होंने बीजेपी के पवन सैनी को 12,000 से अधिक मतों से हराकर जीत दर्ज की थी। उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों के दम पर वह इस बार भी आत्मविश्वास से भरे हुए हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए लाडवा सीट पर मुकाबला काफी रोमांचक हो गया है। भाजपा, Congress और आम आदमी पार्टी (AAP) तीनों ही पार्टियों के उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। अब देखना यह है कि क्या लाडवा की जनता इस बार भी किसी नए चेहरे पर भरोसा जताती है या पुरानी पार्टी को समर्थन देती है।

Share This Article