Haryana Roadways: हरियाणा की जनता को दिवाली से पहले बड़ा झटका लगने वाला है। प्रदेश में हरियाणा रोडवेज ने अपने किराए में बढ़ोतरी का फैसला लिया है, जिससे हिसार से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों पर सीधा असर पड़ेगा। अब यात्रियों को हिसार से चंडीगढ़ तक की यात्रा के लिए 10 रुपये अधिक चुकाने होंगे।
Haryana Roadways: किराया बढ़ोतरी का कारण
खबरों के मुताबिक, पंजाब सरकार द्वारा टोल शुल्क में बढ़ोतरी के चलते हरियाणा रोडवेज को भी किराए में बदलाव करना पड़ा है। पहले यात्रियों से प्रति किलोमीटर 1 रुपये शुल्क लिया जाता था, जिसे अब बढ़ाकर 1.45 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद हिसार से चंडीगढ़ का किराया 310 रुपये से बढ़कर 320 रुपये हो गया है।
Haryana Roadways: हिसार-चंडीगढ़ रूट पर यात्री संख्या और बस सेवाएं
हिसार से चंडीगढ़ रूट पर रोजाना रोडवेज की 30 से अधिक बसें चलती हैं। पहली बस सुबह 3:45 बजे रवाना होती है और 24 घंटे के भीतर लगभग 1,500 से अधिक यात्री इस रूट पर सफर करते हैं। हिसार डिपो से चंडीगढ़ के लिए प्रतिदिन 10 से ज्यादा बसें आती-जाती हैं, जिससे यात्रियों को सुचारू सेवा मिलती है, लेकिन अब बढ़े किराए के साथ यह सफर उनकी जेब पर भारी पड़ने वाला है।

रोडवेज अधिकारियों की राय
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, हिसार से चंडीगढ़ के सफर में अंबाला के बाद लालडू गांव से पंजाब की सीमा शुरू होती है, जहां बढ़े हुए टोल का सीधा असर किराए पर पड़ा है। पंजाब सरकार द्वारा हरियाणा सरकार को नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद यह नया किराया लागू किया गया है।
Haryana Roadways की इस किराया बढ़ोतरी से यात्रियों को अब अपनी यात्रा की योजना बनाते समय अतिरिक्त खर्च का ध्यान रखना होगा, खासकर वे लोग जो रोजाना इस रूट पर सफर करते हैं।