HSSC CET December: दिसंबर में होगा CET, तीन साल के होगा मान्य, सामाजिक-आर्थिक अंकों का लाभ नहीं! 2 लाख भर्तियों का वादा

Anita Khatkar
2 Min Read

 

HSSC CET December: चंडीगढ़: प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) का आयोजन इस साल दिसंबर में किया जाएगा, जो तीन साल तक मान्य रहेगा। इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। परीक्षा में इस बार सामाजिक-आर्थिक आधार पर मिलने वाले 5 अंकों का लाभ नहीं दिया जाएगा, जिससे केवल मैरिट में आने वाले उम्मीदवारों का ही चयन होगा।

HSSC CET December: युवाओं के पास अंकों में सुधार का मौका

अब अगर किसी उम्मीदवार के HSSC CET में अंक कम आए हैं, तो वह अगले साल फिर से परीक्षा देकर अपने अंकों में सुधार कर सकता है। उसका उच्चतम स्कोर मान्य होगा, जो तीन साल तक वैध रहेगा।

HSSC CET December: परीक्षा के लिए सेंटरों और सुरक्षा की तैयारी

प्रदेश भर में परीक्षा सेंटरों का निर्माण किया जाएगा और इसके लिए आयोग की विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से बैठकें होंगी। इसके अलावा, सभी जिलों के DC और SP के साथ भी आयोग की बैठक होगी, जिससे परीक्षा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा सकें।

HSSC CET December:दो लाख सरकारी पदों पर भर्ती का वादा

प्रदेश में भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पहले दो लाख सरकारी पदों पर भर्ती का वादा किया था। अब इस वादे के तहत ग्रुप C और D के कई पदों पर भर्तियां की जा रही हैं।

HSSC CET December:सभी विभागों से मांगे जाएंगे खाली पदों का ब्योरा

प्रदेश सरकार जल्द ही सभी विभागों, बोर्डों और निगमों से उनके यहां खाली पदों का ब्योरा मांगेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ही आगे की भर्तियां की जाएंगी।

CET की एजेंसी का चयन और परीक्षा का शेड्यूल

सीईटी की परीक्षा कराने के लिए अभी तक एजेंसी का चयन नहीं किया गया है। पिछले साल इसे NTA द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें लगभग 12 लाख युवाओं ने भाग लिया और करीब साढ़े तीन लाख उम्मीदवारों ने इसे क्वालीफाई किया था।

Web Stories

Share This Article
यूरिक एसिड कम करने में असरदार हैं ये 6 सब्जियां हरियाणा में घूमने की 8 खास जगहें सपना चौधरी ने यूट्यूब पर फिर से ट्रेंड किया ‘हुस्न हरियाणा का’, देखें सपना चौधरी का धमाकेदार परफॉर्मेंस कान में क्या चीज डालने से पूरा मैल बाहर निकल आएगा अपने आप? ये घरेलू नुस्खे आएंगे काम, साफ हो जाएगा कान आंतें साफ रखने के लिए खूब खाएं ये 5 सब्जियां