Jind bar president 2025: जींद जिला बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को करवाया गया। इसके लिए बार लाइब्रेरी में सुबह आठ से शाम चार बजे तम मतदान चला। इसमें विकास लोहान 118 मतों से प्रधान पद पर विजेता घोषित हुए, जबकि विशाल खटकड़ 68 मतों से उप प्रधान चुने गए।
बार के निर्वाचन अधिकारी व निवर्तमान प्रधान एडवोकेट राकेश मलिक (rakesh malik) ने बताया कि बार (jind bar association) के कुल 982 सदस्य हैं। इनमें से 887 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। 27 सदस्य एक दिन पहले ही मतदान कर चुके थे। उन्होंने बताया कि प्रधान पद के लिए हुए मतदान में आठ मत रद हुए। कुल 879 वैद्य मतों में से विकास लोहान (vikash lohan) को 489, अरविंद लाठर को 371 व बिजेंद्र लाठर को 19 मत मिले। इस पर विकास लोहान 118 मतों से विजयी रहे।
वहीं उप प्रधान के लिए छह मत रद हुए। विकस लोहान ने पिछली बार भी प्रधान पद का चुनाव लड़ा था, लेकिन वे 24 मतों से हार गए थे। कुल 881 वैद्य मतों में से विशाल खटकड़ (vishal khatkar) को 361, अजय कुंडू को 293 व ज्योति यादव को 229 मत मिले। इसमें विशाल खटकड़ 68 मतों से विजयी रहे।
सचिव पद पर 881 वैद्य डाले गए और छह मत रद हुए। संदीप कौशिक (Sandeep kaushik) को 588, विजेंद्र नेहरा को 186 और आरती लाठर को 107 मत मिले। संदीप कौशिक 402 मतों से सचिव चुने गए। संयुक्त सचिव पद 882 वैद्य मत डाले गए और 5 मत रद हुए। इसमें विजय सौलंकी को 632 व प्रशांत लखीना को 250 मत मिले। विजय सौलंकी 382 मतों से विजेता बने।

महिलाओं को नहीं मिल चौधर में हिस्सेदारी
बार के चुनाव में दो महिलाएं मैदान में थीं। इनमें ज्योति यादव उप प्रधान व आरती लाठर उप प्रधान के लिए चुनाव लड़ रही थी, लेकिन बार सदस्यों ने किसी भी महिला उम्मीदवार को मौका नहीं दिया। इससे पहले भी कोई महिला बार एसोसिएशन में पदाधिकारी नहीं रही हैं।
सुबह से ही रहा उत्साह का माहौल
बार चुनाव की प्रक्रिया करीब एक महीना पहले शुरू हुई थी। तभी से बार सदस्यों में चुनाव को लेकर काफी उत्साह रहा। शुक्रवार को मतदान के दिन भी यह उत्साह बरकरार रहा। इस बार चुनाव में पहली बार उम्मीदवारों ने होर्डिंग लगाए और सदस्यों को अपने पक्ष करने के लिए पार्टियां भी की। इस बार अब तक का सबसे महंगा चुनाव रहा है।
वकीलों की भलाई के लिए करेंगे काम
सभी वकील साथियों ने प्यार दिया है। यह भाईचारे का चुनाव है, जीत हार एक बात है, लेकिन पूरी बार एसोसिएशन एक है। इस बार मुझे जिम्मेदारी दी गई है। मैं अपने कार्यकाल में सभी वकील साथियों को साथ लेकर चलूंगा और उनकी भलाई के लिए बार जो भी जरूर होंगी, उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
विकास लोहान, प्रधान, जिला बार एसोसिएशन