NHM Bharti 2025: हरियाणा में NHM कोटे से 1000 भर्तियां, स्टाफ नर्स, एम्बुलेंस ड्राइवर और गायनोलॉजिस्ट के अलावा 777 डॉक्टरों की भर्ती

Anita Khatkar
2 Min Read

NHM Bharti 2025: पंचकुला:
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ी भर्तियों की घोषणा की है। इसके तहत, हरियाणा के अस्पतालों में जो कमी महसूस हो रही है, उसे जल्द पूरा करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के आदेशों के बाद, NHM विभाग ने इस प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है।

ये पद होंगे शामिल

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत, लगभग 1,000 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिसमें नर्सिंग स्टाफ, एम्बुलेंस ड्राइवर, गायनोलॉजिस्ट, पेड़ीट्रिशियन और अन्य चिकित्सा विभागों के पद शामिल होंगे।

NHM Bharti 2025: चुनाव के कारण रुकी थी भर्ती

Nhm डायरेक्टर डॉक्टर वीरेंद्र यादव ने बताया कि विधानसभा चुनाव के कारण ये भर्तियां रुकी हुई थीं, लेकिन अब इस प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाएगा। इस भर्ती से राज्यभर में स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी और लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी।

NHM Bharti 2025: 31 दिसंबर तक 777 डॉक्टरों की भर्ती

हरियाणा सरकार 31 दिसंबर तक करीब 777 डॉक्टरों की भर्ती करने की योजना बना रही है। साथ ही, प्रदेश में 718 उप स्वास्थ्य केंद्र, 82 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 25 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की योजना है।

इसके अलावा, प्रसूति और स्त्री रोग वार्डों को हाईटेक करने के लिए बजट का 10% हिस्सा खर्च किया जाएगा। राज्य सरकार गरीबों का इलाज करने वाले सरकारी डॉक्टरों को कॉर्पस फंड से 5% बोनस भी देगी।

Web Stories

Share This Article
यूरिक एसिड कम करने में असरदार हैं ये 6 सब्जियां हरियाणा में घूमने की 8 खास जगहें सपना चौधरी ने यूट्यूब पर फिर से ट्रेंड किया ‘हुस्न हरियाणा का’, देखें सपना चौधरी का धमाकेदार परफॉर्मेंस कान में क्या चीज डालने से पूरा मैल बाहर निकल आएगा अपने आप? ये घरेलू नुस्खे आएंगे काम, साफ हो जाएगा कान आंतें साफ रखने के लिए खूब खाएं ये 5 सब्जियां