HKRN भर्ती प्रक्रिया में अब चयन 80 अंकों के आधार पर होगा; देखिए Family ID में कितनी इनकम वालों का होगा सीधा सिलेक्शन

Sonia kundu
3 Min Read

HKRN: पंचकूला: हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) ने अपनी भर्ती प्रक्रिया में संशोधन करते हुए 80 अंकों के आधार पर चयन का नया सिस्टम लागू किया है। इस प्रक्रिया में सामाजिक और अनुभव संबंधी मानदंडों को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। अब आय, कौशल, शैक्षणिक योग्यता, CET परीक्षा और जिले की प्राथमिकता जैसे मानकों पर ही अंक दिए जाएंगे।

 

HKRN नए नियम के तहत चयन प्रक्रिया

1.आय के आधार पर मिलेंगे 40 अंक:
एक लाख से कम आय: 40 अंक
1 लाख से 1.8 लाख आय: 30 अंक
1.8 लाख से 3 लाख आय: 20 अंक
3 से 6 लाख आय: 10 अंक

2. कौशल योग्यता: 5 अंक:
SCVT, NCVT, NSQF, SVSU विश्वविद्यालय या किसी मान्यता प्राप्त कौशल डिग्री/डिप्लोमा धारक को 5 अंक मिलेंगे।

3. पोस्ट से उच्च शिक्षा: 5 अंक:
अगर उम्मीदवार के पास उस पोस्ट से अधिक उच्च शिक्षा है तो 5 अंक।

4. CET परीक्षा पास करने पर 10 अंक:
जिन उम्मीदवारों ने हरियाणा सरकार की CET परीक्षा पास की है, उन्हें 10 अंक दिए जाएंगे।

5. होम डिस्ट्रिक्ट प्राथमिकता: 10 अंक:
अगर उम्मीदवार ने अपनी नौकरी के लिए पहली प्राथमिकता अपने गृह जिले को दी है, तो 10 अंक मिलेंगे।
अगर नौकरी गृह जिले में नहीं है, तो कोई अंक नहीं मिलेगा।

6. उम्र के आधार पर अंक:

18-24 वर्ष: कोई अंक नहीं
24-36 वर्ष: 10 अंक
36-42 वर्ष: 5 अंक

Hkrn में क्या समाप्त किया गया है?

अनुभव: नौकरी के अनुभव के लिए कोई अंक नहीं मिलेगा।

सामाजिक-आर्थिक मानदंड:
परिवार में नौकरी न होना, अनाथ/विधवा/पिता का न होना,
इन सभी पर अब कोई अंक नहीं दिया जाएगा।

 

देखिए HKRN नौकरी पाने की संभावना (आय के अनुसार)

1 लाख से कम आय वालों के लिए: 95% से 100% संभावना

1 से 1.8 लाख आय वालों के लिए: 80% से 90% संभावना

1.8 से 3 लाख आय वालों के लिए: 50% संभावना

3 लाख से अधिक आय वालों के लिए: 50% से कम या बहुत कम

HKRN New Rules: नए नियमों का उद्देश्य

यह नई प्रक्रिया (hrkn new rules) आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और कौशलधारकों को प्राथमिकता देने के लिए तैयार की गई है। इसके अलावा, अनुभव और सामाजिक-आर्थिक मानदंडों को हटाकर इसे अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की कोशिश की गई है।

HKRN की नई भर्ती प्रक्रिया उन उम्मीदवारों के लिए लाभकारी हो सकती है, जिनकी पारिवारिक आय कम है और जिनके पास कौशल या शैक्षणिक योग्यता है। हालांकि, अधिक आय वाले परिवारों के उम्मीदवारों के लिए यह नियम एक चुनौती बन सकता है। HKRN Bharti 2024-25 के ये नए नियम जल्द ही लागू होंगे।

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण