Ram Rahim: सुनारिया जेल लौटा राम रहीम: 20 दिन की आपात पैरोल पूरी

Anita Khatkar
1 Min Read

Ram Rahim:डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह बुधवार, 23 अक्तूबर को 20 दिन की आपात पैरोल समाप्त होने के बाद सुनारिया जेल लौट आया। उसके साथ हनीप्रीत और अन्य छह लोग दो कारों में सवार थे। राम रहीम ने शाम 4:55 बजे जेल में प्रवेश किया, जबकि उसकी पैरोल आधिकारिक रूप से शाम 5 बजे समाप्त हो रही थी।

Ram Rahim: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मिली थी पैरोल

हरियाणा विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने चुनाव आयोग से राम रहीम के लिए 20 दिन की आपात पैरोल की सशर्त अनुमति मांगी थी, जो चुनाव आयोग द्वारा दी गई थी। शर्तों के अनुसार, राम रहीम को पैरोल की अवधि के दौरान हरियाणा से बाहर रहना था, सोशल मीडिया पर किसी प्रकार के संदेश प्रसारित नहीं करने थे और राजनीतिक गतिविधियों में भाग नहीं लेना था।

Ram Rahim: सुनारिया जेल लौटा राम रहीम: 20 दिन की आपात पैरोल पूरी
Ram Rahim: सुनारिया जेल लौटा राम रहीम: 20 दिन की आपात पैरोल पूरी

राम रहीम ने दो अक्तूबर को सुबह 6:34 बजे बागपत के बरनावा आश्रम के लिए प्रस्थान किया था। पैरोल के अंतिम दिन, 23 अक्तूबर को, वह तय समय से कुछ मिनट पहले 4:55 बजे जेल पहुंच गया।

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण