Roadways bus accident : चंडीगढ़ से जींद आ ही रोडवेज की बस को ट्रक ने मारी टक्कर, चालक-परिचालक समेत 15 यात्री घायल

Sonia kundu
1 Min Read

Roadways bus accident jind : चंडीगढ़ से जींद आ रही रोडवेज के जींद डिपो की बस को पेहोवा के पास पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें चालक-परिचालक समेत 15 यात्री घायल हो गए। घटना रविवार रात करीब 11 बजे की है। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक नशे में था। यात्रियों के अनुसार रविवार रात आठ बजे चंडीगढ़ से जींद के लिए रोडवेज की बस निकली।

रात 11 बजे के करीब बस पेहोवा से पहले गांव टिकरी के पास पहुंची तो वहां पीछे से तेज गति से आ रहे चालक ने बस को टक्कर मार दी। इसमें चालक अजीतपाल, परिचालक सुदीप समेत 15 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया।

चालक-परिचालक के अलावा एक अन्य यात्री को ज्यादा चोटें आई, बाकि को मामूली चाेटें आई हैं। यात्रियों का कहना है कि ट्रक चालक नशे की हालत में था। बस 30 से 40 की गति पर ही चल रही थी। बस में ज्यादातर यात्री जींद और कैथल के थे। यह बस रोजाना चंडीगढ़ से आठ बजे चलती है जो 12 बजे के करीब जींद पहुंचती है।

Web Stories

Share This Article
सुबह-सुबह पीएं दालचीनी की चाय, मिलेंगे ये सारे फायदे लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए, ये 5 चीजें है जरुरी खाली पेट अंडा खाने से क्या होता है ? किशमिश का पानी पीने के 5 फायदे सोने से आधा घंटा पहले चबाएं धनिया की पत्तियां, महिनेभर में मिलेंगे 5 कमाल के फायदे।