Traffic Advisory: कुरुक्षेत्र में 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव: यातायात के लिए एडवाइजरी, देखिए नया रूट प्लान

Anita Khatkar
3 Min Read

Traffic Advisory: कुरुक्षेत्र: अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 का आयोजन 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक ब्रह्मसरोवर पर किया जा रहा है। इस महोत्सव में देश-विदेश से लाखों पर्यटक आने की संभावना है। भीड़ को ध्यान में रखते हुए कुरुक्षेत्र जिला पुलिस ने यातायात को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विशेष ट्रैफिक डायवर्ट प्लान जारी किया है।

पुलिस अधीक्षक सिंगला ने बताया कि महोत्सव के दौरान ब्रह्मसरोवर क्षेत्र में भारी भीड़ होने के कारण विशेष मार्गों से ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। साथ ही, पर्यटकों और स्थानीय निवासियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध लगाया गया है।

यह है ट्रैफिक डायवर्ट प्लान

1. पेहवा और पटियाला से आने वाले वाहन

जो वाहन सहारनपुर, हरिद्वार, उत्तराखंड और यमुनानगर की ओर जाएंगे, वे पेहवा बाईपास NH-152 से होते हुए ईस्माईलाबाद बाईपास, फिर ठोल, कुरडी, नलवी और शाहाबाद के रास्ते से गंतव्य तक जा सकते हैं।

2. कैथल की ओर से आने वाला ट्रैफिक

कैथल से सहारनपुर, हरिद्वार या उत्तर प्रदेश के अन्य इलाकों में जाने वाले वाहन ढांड और कौल होते हुए निगदू, नीलोखेड़ी और इंद्री के रास्ते अपने गंतव्य तक जा सकते हैं।

3. पटियाला और पंजाब से आने वाले वाहन

जो वाहन कुरुक्षेत्र होते हुए करनाल, पानीपत, सोनीपत या दिल्ली की ओर जाएंगे, वे पेहवा से ढांड और फिर गांव कौल के रास्ते से गंतव्य तक जा सकते हैं।

4. यमुनानगर की ओर से पेहवा और पंजाब जाने वाला ट्रैफिक

ये वाहन लाडवा, बाबैन, शाहाबाद, नलवी, ठोल और इस्माईलाबाद के रास्ते से अपनी यात्रा पूरी कर सकते हैं।

5. यमुनानगर से कैथल और आगे जाने वाला ट्रैफिक

ये वाहन लाडवा से इंद्री, भादसो और नीलोखेड़ी के रास्ते से होकर ढांड और कैथल तक पहुंच सकते हैं।

भारी वाहनों पर प्रतिबंध

गीता महोत्सव के दौरान कुरुक्षेत्र शहर में भारी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी। केवल आवश्यक सेवाओं और महोत्सव से संबंधित वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी।

Traffic Advisory: कुरुक्षेत्र में 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव: यातायात के लिए एडवाइजरी, देखिए नया रूट प्लान
Traffic Advisory: कुरुक्षेत्र में 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव: यातायात के लिए एडवाइजरी, देखिए नया रूट प्लान

महत्वपूर्ण जानकारी

यह ट्रैफिक प्लान 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक लागू रहेगा। पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे पुलिस द्वारा बताए गए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। अधिक जानकारी और सहायता के लिए स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं।

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण