Vivek Joshi New Chief Secretary: चंडीगढ़: हरियाणा सरकार में आज बड़ा बदलाव हुआ है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की सिफारिश पर हरियाणा कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी विवेक जोशी को हरियाणा का नया मुख्य सचिव (Chief Secretary) नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने जोशी को उनके मूल कैडर में वापस भेजने का आदेश कुछ दिन पहले जारी किया था, जिससे उनके हरियाणा के मुख्य सचिव बनने का रास्ता साफ हो गया। जोशी पहले केंद्रीय वित्त मंत्रालय में सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थे और उन्हें वित्तीय नीतियों के विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है।
Vivek Joshi New Chief Secretary: Kaun hai Vivek Joshi: विवेक जोशी का प्रशासनिक अनुभव
विवेक जोशी एक अनुभवी IAS अधिकारी हैं, जो हरियाणा और केंद्र सरकार दोनों के साथ महत्वपूर्ण भूमिकाओं में कार्य कर चुके हैं। हरियाणा में उन्होंने मॉनिटरिंग और कॉर्डिनेशन के प्रमुख सचिव तथा गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के CEO के रूप में कार्य किया। केंद्रीय वित्त मंत्रालय में 2014 से 2017 तक संयुक्त सचिव रहते हुए उन्होंने सार्वजनिक खरीद नीतियों पर सरकार को सलाह दी। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में भी वे संयुक्त सचिव के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं।
Vivek Joshi New Chief Secretary Haryana: विवेक जोशी का शैक्षिक और व्यक्तिगत पृष्ठभूमि
आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में जन्में विवेक जोशी ने जवाहरलाल नेहरू प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हैदराबाद से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद हार्वर्ड केनेडी स्कूल से सिविल एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। हाल ही में, अगस्त 2024 में उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली से अर्थशास्त्र में पीएचडी पूरी की।
टीवीएसएन प्रसाद की सेवानिवृत्ति
Vivek Joshi New Chief Secretary: हरियाणा के 1988 बैच के IAS अधिकारी और मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद आज दिवाली के दिन अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए। प्रसाद ने छुट्टी पर रहते हुए ही यह पद छोड़ा, जिससे एक बार फिर हरियाणा में मुख्य सचिव का पद खाली हो गया। उनके जाने के बाद विवेक जोशी का नाम प्रमुखता से चर्चा में आया और उन्हें हरियाणा का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया।

प्रशासनिक फेरबदल की लहर, नायब सैनी की सख्ती
Vivek Joshi New Chief Secretary: सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने हाल ही में कई प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का संकेत दिया है। विधानसभा चुनावों के दौरान संदिग्ध आचरण के आरोप झेल रहे अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है। दिवाली से एक दिन पहले, 30 अक्टूबर को 36 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए। सूत्रों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में और भी उपायुक्तों के तबादले हो सकते हैं, जो हरियाणा प्रशासन में बदलाव का संकेत है।
हरियाणा में और भी बदलाव की उम्मीद
Vivek Joshi New Chief Secretary: नए मुख्य सचिव की नियुक्ति के बाद अब मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के पद के लिए भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है। अरुण गुप्ता और विजयेंद्र सिंह जैसे नाम इस पद के लिए प्रमुखता से चर्चा में हैं। अनुमान है कि नवंबर के शुरुआती दिनों में हरियाणा की अफसरशाही में और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।