Weather Update : मानसून की विदाई शुरू, जींद में आजऔर कल बारिश के आसार, आगे कैसा रहेगा मौसम, जानें पूर्वानुमान

Anita Khatkar
3 Min Read

Weather Update : : जिले में शुक्रवार रात को ज्यादातर स्थानों पर वर्षा हुई। अलेवा में सबसे ज्यादा 45 एमएम, जींद में तीन अौर सफीदों में दो एमएम वर्षा हुई। शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर बाद उचाना व पिल्लूखेड़ा में सात एमएम वर्षा हुई। रात को वर्षा के साथ आई तेज हवा की वजह से शहर में बिजली सप्लाइ भी बाधित हुई। डीआरडीए के सामने हुडा मार्केट व अन्य स्थानों पर काफी देर तक बिजली सप्लाइ बंद रही।

शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। अब रात को ठंड का (Weather Update)अहसास होने लगा है, जिसे घरों में एसी और कूलर बंद हो गए। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री रहने की संभावना है।

अब मानसून की विदाई का समय नजदीक है। विदाई से पहले हो रही वर्षा बासमती धान के लिए वर्षा फायदेमंद है। वहीं पीआर धान में वर्षा से नुकसान होने की आशंका है। पीआर धान में बालियां आ चुकी है और फसल पकने वाली है। ऐसे में वर्षा के साथ हवा चलने से फसल गिरने का डर रहता है। मौसम (Weather Update)विभाग के अनुसार शनिवार को बादलवाई रहने और कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है। उसके बाद वर्षा की गतिविधियों में कमी आएगी। जिले में 1.50 लाख हेक्टेयर से ज्यादा में धान की फसल है। जिसमें से 30 हजार हेक्टेयर में पीआर और बाकी क्षेत्र में बासमती धान है।

मौसम वैज्ञानिक डा. राजेश कुमार ने बताया कि मानसून की सक्रियता से जिले में कहीं हल्की, कहीं मध्यम स्तर की वर्षा हुई है। आगामी दिनों में(Weather Update) मानसून की सक्रियता घटने से वर्षा की गतिविधियों में कमी आएगी। वर्षा से बासमती धान की फसल में फायदा होगा। इस मौसम में कपास की फसल की विशेष निगरानी रखने की जरूरत है। खेत में खरपतवार ना होने दें। अगर कहीं ज्यादा वर्षा की वजह से कपास के खेत में पानी भरा है, तो निकासी का प्रबंध करें।

Web Stories

Share This Article
सुबह-सुबह पीएं दालचीनी की चाय, मिलेंगे ये सारे फायदे लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए, ये 5 चीजें है जरुरी खाली पेट अंडा खाने से क्या होता है ? किशमिश का पानी पीने के 5 फायदे सोने से आधा घंटा पहले चबाएं धनिया की पत्तियां, महिनेभर में मिलेंगे 5 कमाल के फायदे।