Wheat irrigation time: गेहूं की फसल में सिंचाई का सही समय: जानें कृषि वैज्ञानिकों की सीक्रेट सलाह

Anita Khatkar
3 Min Read

Wheat irrigation time: सोनीपत: रबी सीजन के दौरान देशभर में गेहूं की बुवाई तेजी से हो रही है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में 150 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी ने किसानों के उत्साह को बढ़ा दिया है। अब किसान अपनी फसल की देखभाल में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच, कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों ने गेहूं की फसल में सिंचाई का सही समय और तकनीक पर सलाह दी है, जो उत्पादन बढ़ाने में मददगार साबित हो सकती है।

पहली से तीसरी सिंचाई: शुरुआती वृद्धि के लिए सबसे खास

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, गेहूं की फसल में सिंचाई का समय बेहद महत्वपूर्ण है। उनके अनुसार पहली सिंचाई बुवाई के 20-25 दिन बाद ताजमूल अवस्था में करें। दूसरी सिंचाई 40-50 दिन बाद कल्ले निकलने के समय पर करें। तीसरी सिंचाई 60-65 दिन बाद गांठ बनने के समय पर करें। चौथी से छठी सिंचाई गुणवत्ता और उत्पादन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है इसीलिए चौथी सिंचाई 80-85 दिन बाद फूल आने के समय पर ही करें। पांचवीं सिंचाई 100-105 दिन बाद दाना बनने के दौरान करें। छठी सिंचाई 115-120 दिन बाद दाना भरने के समय करें।

किसान ध्यान दें: सिंचाई के दौरान पानी की उचित मात्रा का विशेष ध्यान रखें। जलभराव फसल की वृद्धि और उत्पादन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

कम सिंचाई वाले क्षेत्रों के लिए सुझाव

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार पानी की कमी वाले क्षेत्रों में तीन सिंचाई पर्याप्त हो सकती हैं। पहली सिंचाई ताजमूल अवस्था में तो दूसरी सिंचाई 80 दिन बाद बाली निकलने से पहले और तीसरी सिंचाई 115 दिन बाद दाना बनने के दौरान।

मौसम और सिंचाई का तालमेल

इस वर्ष खरीफ सीजन की अच्छी बारिश और ठंड गेहूं की फसल के लिए अनुकूल मानी जा रही है। दिसंबर मध्य से कोहरा और शीतलहर फसल की वृद्धि के लिए फायदेमंद साबित होगी। लेकिन ठंड और नमी के कारण सिंचाई करते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

वैज्ञानिक तकनीकों का पालन करें

कृषि विशेषज्ञों की सलाह है कि किसान संतुलित उर्वरक और समय पर कीट नियंत्रण के साथ सिंचाई करें। इससे उत्पादन की गुणवत्ता और मात्रा दोनों में सुधार होगा। उन्होंने किसानों से फसल में आधुनिक तकनीकों का उपयोग करने की अपील की ताकि बेहतर और गुणवत्तापूर्ण उपज प्राप्त हो सके।

Wheat irrigation time: गेहूं की फसल में सिंचाई का सही समय: जानें कृषि वैज्ञानिकों की सीक्रेट सलाह
Wheat irrigation time: गेहूं की फसल में सिंचाई का सही समय: जानें कृषि वैज्ञानिकों की सीक्रेट सलाह

गेहूं की फसल में सिंचाई का समय और सही तकनीक उत्पादन बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है। विशेषज्ञों की सलाह और वैज्ञानिक तरीकों का पालन कर किसान इस सीजन में बेहतर उपज प्राप्त कर सकते हैं।

Web Stories

Share This Article
सुबह-सुबह पीएं दालचीनी की चाय, मिलेंगे ये सारे फायदे लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए, ये 5 चीजें है जरुरी खाली पेट अंडा खाने से क्या होता है ? किशमिश का पानी पीने के 5 फायदे सोने से आधा घंटा पहले चबाएं धनिया की पत्तियां, महिनेभर में मिलेंगे 5 कमाल के फायदे।