Vande Bharat Trains:पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल शुरू, लंबी दूरी के रूट समेत कश्मीर की वादियों में भी जल्द दौड़ेंगी 50 नई Vande Bharat Trains

Anita Khatkar
3 Min Read

Vande Bharat Trains: अंबाला: भारतीय रेलवे ने लंबी दूरी की यात्रा को और आरामदायक बनाने के लिए स्लीपर कोच वाली पहली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल शुरू कर दिया है। चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) द्वारा तैयार किए गए इस 16 कोच वाले रैक में 823 यात्री सफर कर सकते हैं। ट्रायल के बाद इसे लंबी दूरी के रूटों पर चलाया जाएगा, जिससे यात्रियों के सफर में सुधार आएगा। इस ट्रायल के सफल होने पर रेलवे 50 ऐसी ट्रेनों को तैयार करने का लक्ष्य रख रहा है।

Vande Bharat Trains:तकनीकी और सुरक्षा में बड़े बदलाव

Vande Bharat Trains के इन नए कोचों में कई तकनीकी सुधार किए गए हैं। इसके आटोमेटिक प्लग डोर सेंसर से लैस हैं और कोचों में आपदा से निपटने के लिए विशेष डिजास्टर लाइट लगाई गई है। इसके अलावा, री-जनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम, प्लेटफार्म कैमरा और विजिलेंस कंट्रोल डिवाइस जैसी नई तकनीकें भी शामिल की गई हैं। सुरक्षा के लिए फायर डिटेक्शन और फायर सर्वाइवल केबल का भी प्रयोग किया गया है।

यात्रियों के लिए नई सुविधाएं

नई वंदे भारत में यात्रियों को आरामदायक यात्रा के लिए कई सुविधाएं दी गई हैं। कोचों में मोबाइल चार्जिंग सॉकेट, मैगजीन और बॉटल होल्डर, स्नैक टेबल, बायो-वैक्यूम टॉयलेट और टच-फ्री सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा, फर्स्ट एसी में यात्रियों के लिए गर्म पानी का शावर, इमरजेंसी संचार सिस्टम, सीसीटीवी कैमरा और जीपीएस आधारित एलईडी डिस्प्ले जैसी विशेषताएं भी हैं।

Vande Bharat Trains:स्लीपर कोच की नई व्यवस्था

16 कोच वाले इस रैक में यात्रियों की बैठने की क्षमता को ध्यान में रखते हुए सीटों की व्यवस्था की गई है। फर्स्ट एसी में 24 सीटें, सेकेंड एसी में 188 और थर्ड एसी में 611 यात्रियों की क्षमता है। इसके अलावा, प्रत्येक बर्थ को आरामदायक बनाने के लिए पॉलियूरेथीन के गद्दे और एल्यूमिनियम फ्रेम का प्रयोग किया गया है।

Vande Bharat Trains:कश्मीर की वादियों में भी दौड़ेगी वंदे भारत

कश्मीर घाटी में रेल संपर्क को सशक्त बनाने के लिए कटरा से श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द ही चलाई जाएगी। जनवरी 2025 तक इस ट्रेन को इस रूट पर शुरू करने का लक्ष्य है। दिल्ली से कटरा के बीच चल रही वंदे भारत ट्रेन को भी श्रीनगर तक विस्तार देने की योजना है।

Vande Bharat Trains:पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल शुरू, लंबी दूरी के रूट समेत कश्मीर की वादियों में भी जल्द दौड़ेंगी 50 नई Vande Bharat Trains
Vande Bharat Trains:पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल शुरू, लंबी दूरी के रूट समेत कश्मीर की वादियों में भी जल्द दौड़ेंगी 50 नई Vande Bharat Trains

नई स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्री न केवल आरामदायक सफर का आनंद ले सकेंगे बल्कि यह यात्रा को भी तेजी से पूरा करेगी, जिससे रेल यात्रा का नया अनुभव मिलेगा।

Web Stories

Share This Article
सुबह-सुबह पीएं दालचीनी की चाय, मिलेंगे ये सारे फायदे लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए, ये 5 चीजें है जरुरी खाली पेट अंडा खाने से क्या होता है ? किशमिश का पानी पीने के 5 फायदे सोने से आधा घंटा पहले चबाएं धनिया की पत्तियां, महिनेभर में मिलेंगे 5 कमाल के फायदे।