Trains: हिसार: अमृत भारत योजना के तहत भिवानी रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य चल रहा है। इस कारण 16 से 26 नवंबर तक भिवानी स्टेशन से गुजरने वाली 10 ट्रेनें रूट बदलकर संचालित होंगी, और दो ट्रेनें आंशिक रूप से कैंसिल हो जाएंगी।
जानकारी के अनुसार भिवानी स्टेशन के लाइन नं. 1 पर वॉशेबल एप्रेन के कार्य के कारण ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस अवधि में कई रेल सेवाओं में बदलाव किए गए हैं।
कैंसिल और रूट बदलाव वाली Trains की लिस्ट
1. गाड़ी संख्या 04574 (लुधियाना-भिवानी स्पेशल) 16 से 26 नवंबर तक हिसार तक चलेगी, भिवानी-हिसार के बीच आंशिक कैंसिल रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 04571 (भिवानी-धुरी स्पेशल) 16 से 26 नवंबर तक हिसार से चलेगी, भिवानी-हिसार के बीच आंशिक कैंसिल रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 14717 (बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस) 15, 18, 20, 22, और 25 नवंबर को परिवर्तित रूट से हिसार-भिवानी बाईपास-रोहतक होकर चलेगी।
4. गाड़ी संख्या 14718 (हरिद्वार-बीकानेर एक्सप्रेस) 16, 19, 21, 23, और 26 नवंबर को रोहतक-भिवानी बाईपास-हिसार होकर चलेगी।
5. गाड़ी संख्या 04089 (नई दिल्ली-हिसार एक्सप्रेस) 16 से 26 नवंबर तक रोहतक-भिवानी बाईपास होकर चलेगी।
6. गाड़ी संख्या 04090 (हिसार-नई दिल्ली एक्सप्रेस) 16 से 26 नवंबर तक भिवानी बाईपास-रोहतक होकर चलेगी।
7. गाड़ी संख्या 14731 (दिल्ली-बठिंडा एक्सप्रेस) 16 से 26 नवंबर तक रोहतक-भिवानी बाईपास-हिसार होकर चलेगी।
8. गाड़ी संख्या 14732 (बठिंडा-दिल्ली एक्सप्रेस) 16 से 26 नवंबर तक हिसार-भिवानी बाईपास-रोहतक होकर चलेगी।
9. गाड़ी संख्या 14619 (अगरतला-फिरोजपुर एक्सप्रेस) 14 और 21 नवंबर को रोहतक-भिवानी बाईपास-हिसार होकर चलेगी।
10. गाड़ी संख्या 14620 (फिरोजपुर-अगरतला एक्सप्रेस) 18 और 25 नवंबर को हिसार-भिवानी बाईपास-रोहतक होकर चलेगी।
11. गाड़ी संख्या 12555 (गोरखपुर-बठिंडा एक्सप्रेस) 15 से 25 नवंबर तक रोहतक-भिवानी बाईपास-हिसार होकर चलेगी।
12. गाड़ी संख्या 12556 (बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस) 16 से 26 नवंबर तक हिसार-भिवानी बाईपास-रोहतक होकर चलेगी।
इस दौरान यात्रियों को इन परिवर्तित रूट और कैंसिल Trains के बारे में सूचना समय पर प्राप्त करने की सलाह दी जाती है।