Weather Haryana: हरियाणा में ठंड का कहर जारी: 8 जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे, घने कोहरे का अलर्ट

Anita Khatkar
2 Min Read

Weather Haryana: पानीपत: हरियाणा में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश के 8 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। हिसार में इस सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री की गिरावट के साथ 7.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, रोहतक में अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.4 डिग्री कम है।

कोहरे का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 22 से 23 नवंबर तक कई जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
इनमें अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत और पानीपत शामिल हैं। वहीं, फतेहाबाद, हिसार और जींद में 21 से 23 नवंबर तक कोहरे का येलो अलर्ट लागू किया गया है।

घटती विजिबिलिटी से बढ़ी परेशानी

मंगलवार को घने कोहरे ने प्रदेश में आम जनजीवन को प्रभावित किया। अंबाला में स्थिति और गंभीर रही, जहां विजिबिलिटी शून्य पर पहुंच गई।

Weather Haryana: हरियाणा में ठंड का कहर जारी: 8 जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे, घने कोहरे का अलर्ट
Weather Haryana: हरियाणा में ठंड का कहर जारी: 8 जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे, घने कोहरे का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है। 23 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर सक्रिय होगा, जिसका असर हरियाणा के मैदानी इलाकों में ठंड के रूप में दिखेगा। अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट के साथ सर्दी के तेज होने की संभावना है।

सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को कोहरे के चलते यातायात में सावधानी बरतने और ठंड से बचाव के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी