Julana block election : भाजपा से प्रधान पद के लिए टिकट मांगने वालों के हुए इंटरव्यू, संगठन को भेजे जाएंगे 3 नाम, 17 लोगों ने चुनाव लड़ने की जताई दावेदारी

Parvesh Malik
3 Min Read

Julana block election : नगरपालिका प्रधान पद के लिए उम्मीदवार तय करने को लेकर जुलाना के रेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं की जिलाध्यक्ष एडवोकेट तिजेंद्र ढुल की अध्यक्षता में बैठक हुई। चुनाव प्रभारी लगाए गए राजकुमार कटारिया, जिला प्रभारी मदन लाल, विधानसभा चुनाव में जुलाना से भाजपा प्रत्याशी रहे कैप्टन योगेश बैठक में उपस्थित रहे। भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक आवेदकों के इंटरव्यू लिए गए। प्रधान पद के लिए 17 लोगों ने आवेदन किया हुआ है। बैठक के बाद सभी आवेदकों का बंद कमरे में अलग से इंटरव्यू लिया गया।

जिलाध्यक्ष तिजेंद्र ढुल ने कहा कि भाजपा एक रेल की तरह है। लोग इसमें बैठते हैं और अपने- अपने स्टेशन पर उतर जाते हैं। पार्टी किसी भी कार्यकर्ता को टिकट दे सकती है। पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि जिसे भी पार्टी टिकट देकर चुनाव लड़वाए, उसका सभी समर्थन करें। राजकुमार कटारियां ने कहा कि जुलाना में ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी है। जो कसर विधानसभा चुनाव में रह गई है, अब की बार पूरी करनी है। सभी आवेदक इकठ्ठा होकर एक का नाम प्रधान पद के लिए दें, तो कमेटी भी तैयार है।

इन्होंने मांगी है प्रधान पद के लिए टिकट

प्रधान पद के लिए सात फरवरी को जींद में आवेदन लिए गए थे। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डा. पुष्पा तायल, शिव कुमार अत्री उर्फ बबलू पंडित, सत्यवान खटकड़, आनंद सिंह लाठर, डा. संजय कुमार जांगड़ा, त्रिलोकी राम शास्त्री, सुरेंद्र खटकड़, रोहित सांगवान, राहुल तायल, जोगिंद्र लाठर, पवन सैनी, मनोज कुमार, दिनेश कुमार, देव कौशिक, विजय कुमार बैरागी व जोगिंद्र सिंह सहित 17 लोगों ने प्रधान पद का चुनाव लड़ने की दावेदारी जताई थी।

वहीं पांच कार्यकर्ताओं ने पार्षद पद का चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। सोमवार को आवेदनकर्ताओं का जुलाना के रेस्ट हाउस में इंटरव्यू लिया गया। चुनाव से संबंधी कमेटी ने इन सब से सवाल- जवाब किए। कमेटी अब हाईकमान के पास अपनी लिस्ट भेजेगी। हाईकमान की फाइनल तय करेगा कि किसको जुलाना की चौधर करने का मौका दिया जाएगा।

तीन नाम संगठन को भेजे जाएंगे
भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट तिजेंद्र ढुल ने कहा कि जिसने भी चुनाव लड़ने के लिए अपने नाम दिए थे, सभी का इंटरव्यू लिया गया है। कमेटी मंथन करने के बाद इनमें से तीन नामों को संगठन के पास भेजेगी। संगठन ही फैसला करेगा कि किसको टिकट दी जाएगी।

Web Stories

Share This Article
सुबह-सुबह पीएं दालचीनी की चाय, मिलेंगे ये सारे फायदे लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए, ये 5 चीजें है जरुरी खाली पेट अंडा खाने से क्या होता है ? किशमिश का पानी पीने के 5 फायदे सोने से आधा घंटा पहले चबाएं धनिया की पत्तियां, महिनेभर में मिलेंगे 5 कमाल के फायदे।