जींद में ACB की रेड : तहसील कार्यालय के डॉटा एंट्री ऑपरेटर को 4 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Sonia kundu
2 Min Read

ACB Raid in Jind : हरियाणा के जींद में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रेड करते हुए तहसील के डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) को चार हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। एसीबी ने ऑपरेटर के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जामनी गांव के भगत सिंह ने एसीबी (ACB) की टीम को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी खेत की जमीन पर लोन ले रहा था। इसके लिए पिल्लूखेड़ा तहसील में डॉटा एंट्री ऑपरेटर वेदप्रकाश से रिपोर्ट पर साइन करवाने के लिए गया तो वह आनाकानी करने लगा। इसके बाद उसने कहा कि चार हजार रुपए लेगा, उसके बाद साइन करेगा। इस कारण उसका काम रूका पड़ा था।

भगत सिंह की शिकायत पर ACB के इंस्पेक्टर दिनेश के नेतृत्व में रेडिंग पार्टी का गठन किया गया और शिकायतकर्ता को 500-500 के नोट पाउडर लगाकर तथा राजपत्रित अधिकारी से साइन करवाकर दे दिए गए। भगत सिंह ने ऑपरेटर वेद प्रकाश के पास फोन किया तो उसने तहसील कार्यालय में ही बुला लिया।

रिश्वत की राशि देते ही एसीबी की टीम ने डॉटा एंट्री ऑपरेटर को दबोच लिया और उसके कब्जे से रिश्वत की राशि को बरामद कर लिया। हाथ धुलवाए जाने पर हाथों का रंग लाल हो गया। एसीबी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि टीम ने डाटा एंट्री ऑपरेटर वेदप्रकाश के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी