Haryana Monsoon Upadate 2025 : हरियाणा में मानसून ने कमर कस ली है अगले पूरे हफ्ते तक झमाझम बरसात मिजाज बनाए रखेगी। जोकि सोमवार से स्टार्ट हुई बरसात का सिलसिला अब थमने का नाम नहीं ले रही। लंबे समय से उमस और गर्मी से परेशान लोग अब झमाझम बरसात से हुई ठंड से राहत की सांस ले रहे हैं। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक यह बरसात का दौर अभी थमेगा नहीं, बरहाल् रक्षाबंधन तक यूं ही चलता रहेगा।
2 अगस्त से 9 अगस्त तक होगी बरसात
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर पर ऐसे बादल मंडरा रहे हैं जिनसे लगातार बरसात हो रही हैं। इन बादलों की खासियत यह है कि ये ज्यादा ऊंचाई पर बने होते हैं और इनके अंदर नमी बहुत ज्यादा होती है। इसी कारण से जब एक बार बरसात शुरू होती है तो यह जल्दी रुकती नहीं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 2 अगस्त से लेकर 9 अगस्त तक पूरे सप्ताह बरसात होती रहेगी।
चंडीगढ़ मौसम विभाग ने कई जिलों में किया येलो अलर्ट जारी
इधर मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने हरियाणा के कई जिलों के लिए बरसात का यलो अलर्ट जारी किया है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, नूंह और पलवल जैसे जिलों में भारी बरसात की चेतावनी दी गई है। हरियाणा में अब तक सामान्य से 27 प्रतिशत अधिक बरसात रिकार्ड की गई है। जहां 1 अगस्त तक औसतन 208.8 मिमी बरसात होनी चाहिए थी, वहां 264.5 मिमी बरसात रिकार्ड की जा चुकी है।

इस बार सबसे ज्यादा बरसात महेंद्रगढ़ (539 मिमी) और यमुनानगर (516.5 मिमी) में हुई है, जबकि सबसे कम बरसात कैथल (134.8 मिमी) और जींद (140.0 मिमी) में दर्ज की गई है।
अगले पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम
हमारे पाठकों को बता दें कि, अगले हफ्ते पूरे हरियाणा में मौसम का मिजाज सुहाना रहेगा जैसे कि 3 अगस्त को फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेवात, महेंद्रगढ़, यमुनानगर, रेवाड़ी, पलवल सहित 9 जिलों में भारी बरसात की आशंका है। वहीं इन जिलों में 75 से 100 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है। वहीं 4 अगस्त को फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ समेत कई जिलों में 50 से 75 प्रतिशत बरसात होने की आशंका है।
5 अगस्त को भी फरीदाबाद सहित ज्यादात्तर जिलों में अच्छी बरसात होने की आशंका जताई गई है। इस दिन भी यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, मेवात और पलवल में येलो अलर्ट जारी रहेगा। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में बरसात का सिलसिला जारी रहेगा।