Haryana Monsoon Update : हरियाणा में आज कई जिलों में तेज बरसात होने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (IMD) के मुताबिक यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बरसात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि पंचकूला, अंबाला, जींद, रोहतक, चरखी दादरी और रेवाड़ी में येलो अलर्ट है। अब तक इस मानसून सीजन में यमुनानगर जिले में सबसे ज्यादा और कैथल में सबसे कम बरसात हुई है।
पाठकों को बता दें कि कल यानी 4 अगस्त को हरियाणा के हिसार जिले में सबसे ज्यादात्तर तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हरियाणा में आज सुबह का तापमान 24°C है। हरियाणा में सुबह बरसात की आशंका 100 प्रतिशत है। आसमान में बादल छाए हुए हैं।
हरियाणा में कितनी बरसात हुई ?
IMD के अनुसार, प्रदेश में अब तक सामान्य से 22 प्रतिशत ज्यादा बरसात रिकार्ड की गई है। 4 अगस्त तक औसतन 227.5 एमएम बरसात होनी चाहिए थी, मगर राज्य में 277.3 एमएम बरसात हो चुकी है। इस सीजन में सबसे ज्यादा बरसात यमुनानगर में 557.5 और महेंद्रगढ़ में 543.9 एमएम बरसात दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बरसात कैथल में 143.9 और जींद में 144.3 एमएम बरसात रिकार्ड की गई है।

आगे कैसे रहेगा मौसम का मिजाज
6 अगस्त को यानि कल सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, चरखी दादरी, भिवानी, कैथल और जींद में 0 से 25 प्रतिशत बरसात होने की आशंका है। वहीं कुरूक्षेत्र, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में 25 से 50 प्रतिशत बरसात होने की आशंका हैं, जबकि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बरसात होने की संभावना है।
वहीं 7 अगस्त को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, जींद, कैथल, पानीपत, सोनीपत में मौसम साफ रहेगा। कुरूक्षेत्र, करनाल, दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 0 से 25 प्रतिशत और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में 25 से 50 प्रतिशत बरसात होने की आशंका है।
8 अगस्त को भी कई जिलों में झमाझम बरसात होने के आसार, जैसा कि सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, जींद, कैथल, कुरूक्षेत्र, पानीपत,सोनीपत में 0 से 25 प्रतिश बरसात होने की आशंका है। वहीं पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत बरसात होने की आशंका जताई गई है।