आज हरियाणा के 8 जिलों में बरसात को लेकर यलो अलर्ट जारी, जानें यहां आपके शहर का मौसम

Parvesh Malik
4 Min Read

Haryana Rain Yellow Alert :  हरियाणा में अबतक मानसून ने हरियाणा वासियों को खुश किया है, खासकर किसानों की फसलों को लेकर राहत मिली है। बता दें कि प्रदेश के 8 जिलों में आज (11 अगस्त) बरसात का यलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में आज बरसात हो सकती है। वहीं प्रदेश में 14 अगस्त तक मौसम खराब रहने की आशंका है।

हरियाणा में अबतक कितनी बरसात हुई

इस मानसून सीजन सामान्य से 16 प्रतिशत ज्यादा बरसात हुई है। पाठकों को बता दें कि, यमुनानगर में सबसे ज्यादा और कैथल में सबसे कम बरसात रिकार्ड की गई है, जबकि 10 अगस्त तक औसतन 257.2 MM बरसात होनी चाहिए थी, मगर 297.9 MM बरसात रिकार्ड की जा चुकी है।  इस सीजन सबसे ज्यादा बरसात यमुनानगर में 636.4 और महेंद्रगढ़ में 548.1 MM बरसात रिकार्ड की गई है, जबकि सबसे कम बरसात कैथल में 154.2 और जींद में 158. MM बरसात रिकार्ड हुई है।

कल से अबतक मौसम कैसा है
कल यानी 10 अगस्त को हरियाणा के सिरसा जिले में सबसे ज्यादा तापमान देखने को मिला, जहां 37.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं हरियाणा में आज सुबह का तापमान 25°C डिग्री सेल्सियस है,ओर हवा, नमी और अन्य मौसम की स्थितियों जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए तापमान 28°C डिग्री सेल्सियस तक महसूस होने की आशंका हो सकती हैं। हरियाणा में सुबह बरसात की संभावना 100% है, और हवा की गति 7km/h रहेगी। वही अंबाला जिले में आज सुबह का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस है और आसमान में हल्के काले बादल छाए हुए हैं।
Yellow alert issued for rain in 8 districts of Haryana today, know the weather of your city here
Yellow alert issued for rain in 8 districts of Haryana today, know the weather of your city here
अगले 3 दिनों का मौसमी मिजाज

12 अगस्त को सिरसा और फतेहाबाद में मौसम साफ रहने की संभावना है। हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में 0 से 25 प्रतिशत और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल के 25 से 50 प्रतिशत हिस्सों में बरसात की आशंका है। किसी भी जिले में बरसात का अलर्ट नहीं है।

13 अगस्त को पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, और करनाल में बरसात का यलो अलर्ट जारी हुआ है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, जींद में 0 से 25 प्रतिशत, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत हिस्सों में बरसात होने की आशंका है।

14 अगस्त को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल में बरसात का यलो अलर्ट है। फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत और रोहतक में 50 से 75 प्रतिशत और यमुनानगर में 75 से 100 प्रतिशत हिस्सों में बरसात की आशंका जताई गई है।

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी