हरियाणा में आज मानसून फरमायेगा आराम, अगले तीन दिनों तक भारी बरसात अलर्ट जारी! जानें यहां आज आपके शहर का मौसमी मिजाज

Parvesh Malik
3 Min Read
Haryana Monsoon Update : हरियाणा में आज किसी भी जिले में बरसात का अलर्ट नहीं है, मगर कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी और बादल छाए रहने की आशंका जताई गई है, जिसमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत तक बरसात की आशंका है। जबकि सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और रोहतक में 0 से 25 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है। हरियाणा मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज के बाद से प्रदेश में बरसात की गतिविधियां बढ़ेंगी और आगामी तीन दिनों तक झमाझम बरसात देखने को मिलेगी।

हरियाणा में 12 प्रतिशत ज्यादा हुई बरसात
इस बार मॉनसून अनुमानित से बेहतर रहा है। आईएमडी के मुताबिक 20 अगस्त तक राज्य में औसतन 304.3 मिमी बरसात होनी चाहिए थी, मगर अब तक 340.2 मिमी बरसात रिकार्ड की जा चुकी है, जो सामान्य से लगभग 12 प्रतिशत ज्यादा है। इस सीजन सबसे ज्यादा बरसात यमुनानगर में 805.5 मिमी और महेंद्रगढ़ में 566.6 मिमी हुई है। वहीं सिरसा और कैथल में सबसे कम बरसात रिकार्ड की गई है, जहां 161.8 मिमी और 173.1 मिमी बरसात हुई है। वहीं कल यानी 20 अगस्त को हरियाणा के पलवल जिले में सबसे ज्यादात्तर तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला है। वहीं हरियाणा में सुबह बरसात की आशंका 0% है।
Monsoon will rest in Haryana today, heavy rain alert issued for the next three days! Know the weather condition of your city here today
Monsoon will rest in Haryana today, heavy rain alert issued for the next three days! Know the weather condition of your city here today
हरियाणा में अगले तीन दिनों तक जमकर बरसात
22 अगस्त को 9 जिलों पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल में यलो अलर्ट रहेगा। यानी इन जिलों में हल्की से मध्यम बरसात होने की आशंका है। लोगों को मौसम को देखते हुए सावधान रहने और यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है।

23 अगस्त को प्रदेश के जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, यानी यहां भारी बरसात होने की आशंका है। इसके अतिरिक्त 10 जिलों में यलो अलर्ट रहेगा, जहां हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है।
24 अगस्त को 16 जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल यलो अलर्ट रहेगा। ज्यादातर इलाकों में लगातार बरसात देखने को मिलेगी। इस दिन लोगों को जलभराव और यातायात प्रभावित होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण