Haryana Roadways : हैप्पी कार्ड एक्टिवेट होने शुरू, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ रहे मैसेज

Sonia kundu
3 Min Read

Haryana Roadways Happy Card update : हरियाणा में हैप्पी कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी है। अगस्त 2024 के बाद रोडवेज मुख्यालय की ओर से जींद डिपो में भेजे गए 45 हजार 750 हैप्पी कार्ड एक्टिवेट होने शुरू हो गए हैं। अभी मुख्यालय की ओर से 1200 हैप्पी कार्ड एक्टिवेट हुए हैं, जिनके मैसेज पात्र लाभार्थी के पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ रहे हैं। लाभार्थी को दस्तावेज लेकर डिपो में आना होगा। इसके बाद 50 रुपये शुल्क के साथ हैप्पी कार्ड एक्टिवेट हो जाएगा।

बता दें कि जिले में अंत्योदय परिवारों के लिए सरकार की ओर से मार्च 2024 में हैप्पी कार्ड योजना शुरू की गई थी। योजना के तहत पात्र व्यक्ति रोडवेज बसों में साल में एक हजार किलोमीटर सफर कर सकता है। पहले वाले हैप्पी कार्ड में से अभी भी 4800 से ज्यादा का वितरण पात्र लोगों को देना बाकी है। जिले में 107401 हैप्पी कार्ड बने थे, जिसमें से अभी 102580 कार्ड पात्र लोगों को दिए जा चुके हैं, जबकि 4821 कार्ड अभी भी नहीं बंटे हैं।

Haryana Roadways : हैप्पी कार्ड पर मिलती है 1000 किलोमीटर की फ्री यात्रा

गौरतलब है कि सरकार ने अंत्योदय परिवारों के लिए रोडवेज बसों में एक वर्ष में एक हजार किलोमीटर की मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए हैप्पी कार्ड बनाए जाते हैं। एक लाख रुपये वार्षिक आय तक वाला व्यक्ति हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है। व्यक्ति को अटल सेवा केंद्र से आनलाइन आवेदन करना होता है। कार्ड बनने पर पात्र व्यक्ति के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर संदेश आता है। बस स्टैंड में आवेदक को आइडी के साथ पहुंचकर 50 रुपये शुल्क अदा करने पर कार्ड एक्टिवेट कर सौंप दिया जाता है। वहीं कार्ड गुम होने या खराब होने पर 310 रुपये शुल्क के साथ व्यक्ति को दोबारा से नया कार्ड दिया जाता है।

मुख्यालय की ओर से डिपो में नए हैप्पी कार्ड भेजे गए हैं। वे एक्टिवेट होना शुरू हो गए हैं। कार्ड एक्टिवेट होने के बाद लाभार्थी के मोबाइल नंबर पर संदेश जाता है। वहीं पहले वाले भी काफी हैप्पी कार्ड बंटने बाकी हैं। जिन लोगों के कार्ड बन चुके हैं, उन्हें चाहिए कि वह बस स्टैंड परिसर में आकर अपना कार्ड लें।
–राहुल जैन, रोडवेज महाप्रबंधक जींद डिपो

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी