ACB Raid : जींद में एक हफ्ते में ACB की तीसरी बड़ी कार्रवाई, महिला पटवारी का पति 8 हजार रुपए रिश्वत लेते धरा

Sonia kundu
3 Min Read

न्यूज कुंज (ACB Raid Uchana) : हरियाणा के जींद जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते महिला पटवारी के पति को काबू किया है। बताया जा रहा है कि महिला पटवारी के कहने पर उसका पति रिश्वत की राशि लेने गया था। महिला पटवारी और उसके पति से एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम पूछताछ कर रही है।

जींद में ACB की एक सप्ताह में तीसरी कार्रवाई है। कुछ दिन पहले सिविल सर्जन कार्यालय के ड्राइवर को 44 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया था तो एक दिन पहले ही उचाना नगर पालिका सचिव को 32 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया था। इसके बाद तीसरी बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए महिला पटवारी के पति को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते काबू किया गया है।

बिजली बोर्ड से रिटायर्ड एसडीओ रामकुमार ने शिकायत देते हुए बताया कि उसने 15 एकड़ जमीन के तक्सिम और इंतकाल करवाना था लेकिन महिला पटवारी नीलम इस काम के बदले 15 हजार रुपए की रिश्वत मांग रही थी। बुधवार को इंस्पेक्टर प्रमिला के नेतृत्व में एसीबी की टीम ने उचाना तहसील के सामने एक निजी दुकान पर रेड की और यहां से सतीश नामक व्यक्ति को 8 हजार रुपए रिश्वत लेते काबू किया गया। सतीश महिला पटवारी नीलम का पति है।

बात 8 हजार रुपए में तय हो गई तो शिकायत के आधार पर एसीबी ने जाल बिछाया और पटवारी नीलम के पति सतीश को रिश्वत की राशि के साथ काबू कर लिया। जिस समय एसीबी ने आरोपी को काबू किया, उस समय महिला पटवारी नीलम मौके पर मौजूद नहीं थी। उसे बाद में पूछताछ के लिए बुलाया गया।

तीन में से दो कार्रवाई उचाना में हुई हैं। सूत्रों के अनुसार उचाना में ही सरकारी विभागों में बैठे कुछ और कर्मचारी एसीबी की रडार पर हैं। उन्हें भी रंगे हाथों गिरफ्तार करने को एसीबी जाल बिछाने की प्लानिंग कर रही है।

 


ACB Raid Uchana : 16 लाख के बिल के बदले मांगे 32 हजार, उचाना का नपा सचिव रिश्वत लेते गिरफ्तार

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी